सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav Targets CM Yogi Adityanath over Garmi Remarks in Agra

सर्दी में 'गर्मी' से चढ़ा सियासी पारा: आगरा में बोले अखिलेश- बाबा मुख्यमंत्री को वापस उत्तराखंड भेजेगी जनता

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Feb 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गरमागर्मी वाली बयानबाजी से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने तीखा हमला बोला है। 

Akhilesh Yadav Targets CM Yogi Adityanath over Garmi Remarks in Agra
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को आगरा में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर तीखा हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री कह रहे हैं गर्मी निकाल देंगे। हम और आप समझ नहीं पाए। वो जनता से कह रहे थे हमारी गर्मी निकाल दो। हम भी उत्तरखंड वापस जाना चाहते हैं। इस बार गर्मी निकल जाएगी। जहां से आए थे जनता उन्हें वहीं वापस भेज देगी। 

Trending Videos

क्या हमारे मुख्यमंत्री कंप्रेसर हैं- अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री पहली बार ऐसी भाषा नहीं बोल रहे हैं। प्रदेश के लोगों ने न जाने कितनी बार उनकी ऐसी भाषा सुनी है। जो मुख्यमंत्री सदन में कहे, ठोक दो। जो सदन में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करे। वो कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे। क्या हमारे मुख्यमंत्री कंप्रेसर हैं, जो गर्मी निकाल देंगे। हम और आप समझ नहीं पाए। वो जनता से कह रहे थे हमारी गर्मी निकाल दो, हम वापस उत्तराखंड जाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार ने किसान-नौजवान को अपमानित किया'

सपा मुखिया ने कहा कि गोरखपुर की जनता योगी को इस बार वापस भेज देगी। इस सरकार ने किसानों और नौजवानों को अपमानित किया है। इस बार एक-एक यूथ भाजपा को अपने बूथ पर एतिहासिक हार दिलाने जा रहा है। गठबंधन बहुरंगी है। ये एक रंगी लोग बाबा साहब का संविधान खत्म करना चाहते हैं। हमारी लड़ाई लोकतंत्र बचाने के लिए है। आगरा मेलजोल का शहर है। यहां से मुहब्बत का संदेश दुनियाभर में जाता है। नफरत और बांटने वाले लोगों को जनता रिजेक्ट करेगी।

बहुत बयानबाजी करते हैं योगीजी- जयंत

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि योगीजी बहुत बयानबाजी करते है। गर्मी को ठंडा करने बात करते हैं। शिमला पहुंचाने की कहते हैं। लाठी चलाने से, बुलडोजर की धमकी देने से, गर्मी निकाल दूंगा जैसी भाषा बोलने से विकास नहीं हो सकता। 

जयंत ने कहा कि मैं योगीजी से कहता हूं, आप हमारी गर्मी निकालने की बात करते हैं। हमारा तो कुछ नहीं कर पाए। लेकिन, इन नौजवानों की गर्मी कैसे निकालोगे जो नौकरी मांग रहे हैं। उन किसानों की गर्मी योगीजी कैसे निकालेंगे जो फसल की कीमत मांगते हैं। किसानों, नौजवानों के साथ जो अन्याय हुआ। आपत्तिजनक शब्द कहे। मैं उसके लिए बदला शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा। लेकिन, लोकतंत्र में वोट की चोट करने के लिए जरूर कह रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed