{"_id":"69f38c09ed983428bc0012b4","slug":"alankrita-and-shrey-topped-the-district-in-class-12-in-cisce-examination-results-in-agra-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CISCE Result: परीक्षा परिणाम जारी, 12वीं में अलंकृता-श्रेय बनीं जिला टाॅपर; 10वीं में इन्होंने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE Result: परीक्षा परिणाम जारी, 12वीं में अलंकृता-श्रेय बनीं जिला टाॅपर; 10वीं में इन्होंने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार
काउंसिल फॉर द इडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से परिणाम घोषित होते ही स्कूल में छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटने लगी। करीब एक घंटे बाद स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर परिणाम लगते ही टॉपर्स की लिस्ट में अपना नाम खोजने की होड़ छात्र-छात्राओं में लग गई।
रिजल्ट देखने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
काउंसिल फॉर द इडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया। दोनों ही कक्षाओं में संयुक्त रूप से एक बेटी और एक बेटा टॉपर बने। 10वीं में सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज की आंशी गर्ग और सेंट पीटर्स कॉलेज के सात्विक पाठक 99 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉपर बने। वहीं 12वीं में सेंट पैट्रिक्स की छात्रा अलंकृता गर्ग और सेंट कॉनरेड्स के छात्र श्रेय अग्रवाल ने 99.25 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप पहला स्थान प्राप्त किया।
जिले में सीआईएससीई के करीब 17 स्कूलों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 2500 बच्चों ने परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार सुबह ठीक 11 बजे परिणाम घोषित होते ही स्कूल में छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटने लगी। करीब एक घंटे बाद स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर परिणाम लगते ही टॉपर्स की लिस्ट में अपना नाम खोजने की होड़ छात्र-छात्राओं में लग गई।

10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के परिणाम में टॉपरों के बीच कांटे की टक्कर रही। 12वीं में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के नमन पटेल और सेंट जार्जेज कॉलेज के अनिरुद्ध जैन 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर भी संयुक्त रूप से दो विद्यार्थी रहे। इनमें सेंट कॉनरेड्स की नंदिनी अग्रवाल और सेंट एंथनीज की नंदिनी अग्रवाल दोनों ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
दसवीं में सेंट पीटर्स के सृजन सहगल और सेंट एंथनीज की ओजस्वी गुप्ता ने 98.80 फीसदी अंकों के संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ सेंट कॉनरेड्स की कृतिका सिंह, तेजस्व सिंह और अनुष्का पारौलिया ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
12वीं के टॉपर
अलंकृता गर्ग सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज 99.25 प्रतिशत
श्रेय अग्रवाल सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज 99.25 प्रतिशत
नमन पटेल सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज 98.75 प्रतिशत
अनिरुद्ध जैन सेंट जार्जेज कॉलेज 98.75 प्रतिशत
नंदिनी अग्रवाल सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज 98.50 प्रतिशत
नंदिनी अग्रवाल सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज 98.50 प्रतिशत

दसवीं के मेधावी
आंशी गर्ग सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज 99प्रतिशत
सात्विक पाठक सेंट पीटर्स कॉलेज 99 प्रतिशत
ओजस्वी गुप्ता सेंट एंथनीज जूनियर काॅलेज 98.80 प्रतिशत
सृजन सहगल सेंट पीटर्स कॉलेज 98.80 प्रतिशत
कृतिका सिंह सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज 98.60 प्रतिशत
तेजस्व सिंह सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज 98.60 प्रतिशत
अनुष्का पारौलिया सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज 98.60 प्रतिशत