सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amarnath Yatra Registration Issue: Shrine Board Flags Agra Hospital Medical Reports of 47 Pilgrims

अमरनाथ यात्रा: 47 श्रद्धालुओं का पंजीकरण विवाद, जिला अस्पताल की रिपोर्ट पर श्राइन बोर्ड ने उठाए सवाल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 18 May 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के जैतपुर के 47 श्रद्धालुओं की अमरनाथ यात्रा के लिए जिला अस्पताल आगरा की स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट को श्राइन बोर्ड ने संदिग्ध बताते हुए पंजीकरण पर आपत्ति जताई है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ और उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

Amarnath Yatra Registration Issue: Shrine Board Flags Agra Hospital Medical Reports of 47 Pilgrims
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के जैतपुर के 47 श्रद्धालुओं की अमरनाथ यात्रा पर जिला अस्पताल आगरा की स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट का ग्रहण लग गया है। अमरनाथ श्राइनबोर्ड ने रिपोर्ट को फर्जी बता कर पंजीकरण रद्द करने की बात कही है, पंजीकरण के लिए शर्त रखी है कि जिला अस्पताल की आईडी से श्राइनबोर्ड को स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट मेल की जाए। 


जैतपुर के राजू नौपुत्रा ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत के मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में कहा है कि उन्होंने एवं राजू सिंह, कृष्ण कुमार, ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार, अनिल कुमार महेरे आदि ने जिला अस्पताल आगरा में स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। अमरनाथ यात्रा के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ श्राइनबोर्ड ने स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट पर आपत्ति उठाकर फोन काल पर कहा कि जिला अस्पताल की आईडी से मेल कराने पर ही पंजीकरण संभव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में आरोप है कि सीएमओ से संपर्क किया तो उन्होंने एसआईटी को, एसआईटी ने नोडल अधिकारी को, नोडल अधिकारी ने सीएमएस से संपर्क करने को बोल दिया। जैतपुर से 90 किमी दूर जिला अस्पताल में शनिवार को दिनभर भटकने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अमरनाथ यात्रा में खड़े आ रही समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed