सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   8-Year-Old Boy Drowns in Agra Water Park While Visiting With Family

मौत का वाटर पार्क: खेलते-खेलते गहरे पानी में समाया मासूम, चीखों से दहल उठा परिसर; मां-बाप के सामने गई जान

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के तेवतिया वाटर पार्क में परिवार के साथ घूमने गया आठ वर्षीय मनित नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और पंजीकरण की जांच करेगी।

8-Year-Old Boy Drowns in Agra Water Park While Visiting With Family
मनित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव सकतपुर और पाली सदर के पास स्थित तेवतिया वाटर पार्क में रविवार शाम करीब छह बजे परिजन के साथ नहाने गया आठ वर्षीय बच्चा गहरे पानी में डूब गया। परिजन पानी से निकालने के बाद निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया। एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

थाना शाहगंज क्षेत्र के अजीत नगर, खेरिया निवासी रोबिन ऑनलाइन जूते-चप्पल बेचने का काम करते हैं। रविवार को वह पत्नी नीलम और आठ वर्षीय बेटे मनित के साथ वाटर पार्क घूमने आए थे। नहाते समय मनित परिजन से अलग होकर गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर परिजन और कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे पानी से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद माता-पिता शव लेकर चले गए। सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस घर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि वाटर पार्क में घटना हुई है। परिजन पहले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
 

उन्हें समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन लिखित शिकायत करेंगे तो जांच कराई जाएगी। वाटर पार्क का पंजीकरण था या नहीं, ये पता किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली जाएगी। जानकारी मिली है कि इस वाटर पार्क में हाल ही में लाॅकर से मोबाइल और रुपये चोरी का मामला सामने आया था। एसीपी अछनेरा के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। स्वीमिंग पूल में पहले भी हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed