{"_id":"6a0a2b710e5acca7aa0c5ede","slug":"agra-news-hotel-owner-suicided-agra-news-c-421-1-sagr1008-8242-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालक ने चुनी मौत: ढाई माह की गर्भवती है पत्नी, इसलिए उठाया खौफनाक कदम; जहर पीकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल संचालक ने चुनी मौत: ढाई माह की गर्भवती है पत्नी, इसलिए उठाया खौफनाक कदम; जहर पीकर दी जान
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के फतेहाबाद के नगला लोहिया में संगम ढाबा संचालक अटल गुर्जर ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गृह क्लेश को वजह बताया है, जबकि मृतक की पत्नी ढाई माह की गर्भवती है।
फोटो।फाइल फोटो मृतक अटल गुर्जर स्रोत परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के नगला लोहिया में एक होटल संचालक ने संदिग्ध परिस्थिति में जहर पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
परिजन के मुताबिक, थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव अई निवासी अटल गुर्जर (26) पुत्र औतार सिंह नगला लोहिया में संगम ढाबा का संचालन करता था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह डेयरी पर दूध देने गया था। इसी दौरान उसने रास्ते में जहर पी लिया। घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते युवक ने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी शिवानी ढाई माह की गर्भवती है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।