फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI Restores 400-Year-Old Madan Mohan Temple Walls in Vrindavan with Chemical Treatment

मदन मोहन मंदिर फिर चमका: एएसआई ने दीवारों से हटाई काई और कालिख, अब पुराने रूप में लौटी सुंदरता

Tue, 05 May 2026 12:01 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 12:01 PM IST
सार

वृंदावन के 400 साल पुराने ठाकुर मदन मोहन मंदिर की दीवारों को एएसआई ने केमिकल ट्रीटमेंट से साफ कर उनके मूल स्वरूप में बहाल किया है। प्रदूषण और काई से खराब हुई दीवारों पर 22 लाख रुपये की लागत से पहला चरण पूरा किया गया है।

विज्ञापन
ASI Restores 400-Year-Old Madan Mohan Temple Walls in Vrindavan with Chemical Treatment
ठाकुर मदन मोहन मंदिर की दीवारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर मदन मोहन मंदिर की दीवारें चमक गई हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की विज्ञान शाखा ने पानी के कारण दीवारों पर जमा काई और प्रदूषण से काले पड़े पत्थरों का केमिकल ट्रीटमेंट किया है, जिसके बाद मंदिर पहले जैसा नजर आने लगा है। एएसआई ने मदन मोहन मंदिर की बाहरी दीवारों पर केमिकल ट्रीटमेंट में पहले चरण में 22 लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अधीक्षण रसायन पुरातत्वविद रंजना पुष्कर की निगरानी में वृंदावन के ठाकुर मदन मोहन मंदिर की दीवारों से काई हटाने का काम किया गया। उन्होंने बताया कि बीते साल शुरू किया गया पहले चरण का काम अब पूरा हो गया है। विज्ञान शाखा की टीम ने मंदिर की दीवारों पर वर्षों से प्रदूषण, धूल और कालिख जमा होने से काले पड़ गए लाल पत्थरों की दीवारों का साफ किया। वैज्ञानिक विधि से सफाई कर उन्हें मूल स्वरूप में लाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के शिखर से नीचे तक बाहरी दीवारों पर जमा काई और प्रदूषण की काली परत को हटाने के लिए विशेष रसायनों का इस्तेमाल किया गया। उसके बाद दीवारों के संरक्षण के लिए विशेष लेप लगाया गया। करीब 6 माह तक मंदिर की बाहरी दीवारों पर काम चला है। एएसआई मंदिर के अंदर की दीवारों को भी साफ करने की योजना बना रहा है, जिससे दीवारें फिर से बेहतर नजर आ सकें। यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है।
विज्ञापन

37 लाख रुपये से होगा दीवार का संरक्षण
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मदन मोहन मंदिर की उत्तरी दीवार की ओर बाउंड्री के निर्माण की योजना बनाई है। इस पर 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। एएसआई की निर्माण शाखा ने उत्तरी दीवार के संरक्षण की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed