फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asked to Pay Food Bill Men Allegedly Threaten to Bulldoze Restaurant Three Booked in Agra

यूपी न्यूज: खाने का बिल मांगने पर धमकी, रेस्तरां पर चलवा दूंगा बुलडोजर; एडी बेसिक बनकर पहुंचे तीन लोगों पर FIR

Fri, 31 Jul 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 10:10 AM IST
सार

आगरा के सदर बाजार में भोजन का बिल मांगने पर तीन लोगों पर रेस्तरां संचालक से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और धमकी देने का आरोप लगा है। आरोपियों में से एक ने खुद को एडी बेसिक आगरा मंडल का अधिकारी बताया और रेस्तरां पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी; पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Asked to Pay Food Bill Men Allegedly Threaten to Bulldoze Restaurant Three Booked in Agra
आरोपियों की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एक रेस्तरां संचालक ने सरकारी वाहन में सवार तीन लोगों पर नशे की हालत में हंगामा करने, भोजन का बिल मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक आरोपी खुद को एडी बेसिक आगरा मण्डल बता रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सदर बाजार निवासी मामा फ्रेंकी रेस्तरां के संचालक हिमांशू सचदेवा ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:15 बजे यूपी 80 जेसी 6388 नंबर की एक कार रेस्तरां पर आकर रुकी। कार पर एडी बेसिक उत्तर प्रदेश सरकार, आगरा मंडल लिखा था। आरोप है कि चालक लगातार हूटर बजा रहा था। सरकारी अधिकारी का वाहन समझकर होटल का वेटर ऑर्डर लेने पहुंचा तो कार में बैठे तीन लोगों ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध पर गाली-गलौज करने लगे। बाद में भोजन का ऑर्डर दिया।
विज्ञापन


संचालक का आरोप है कि भोजन के बाद जब वेटर ने बिल का भुगतान करने के लिए कहा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद संचालक स्वयं बिल मांगने पहुंचे तो तीनों ने रेस्तरां पर बुलडोजर चलवाने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। विरोध पर उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने अपना नाम रणजीत सिंह बताते हुए स्वयं को एडी बेसिक मंडल अधिकारी बताया, जबकि अन्य दो ने अपने नाम ताराचंद और विशाल बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिस अधिकारी का नाम बताया जा रहा है, उसके बारे में पुलिस टीम जांच करेगी। इस मामले पर एडीए बेसिक आगरा मंडल धीरेंद्र सिंह का कहना है कि यह कार संविदा पर लगी हुई है। शाम को कार चालक ले जाता है। उसके बाद क्या करता है, इसकी जानकारी नहीं है। चालक को हटाया जा रहा है। वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed