फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atal bihari vajpayee was big fan of Hema Malini

ड्रीम गर्ल के दीवाने थे अटल जी, 25 बार देखी फिल्म ‘सीता और गीता’

Sat, 18 Aug 2018 07:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 18 Aug 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee was big fan of Hema Malini
अटल बिहारी वाजपायी और हेमा मालिनी

यूं तो सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी के करोड़ों प्रशंसक हैं, इन्हीं में से एक थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी। उन्होंने सन 1972 में रिलीज हुई हेमा की फिल्म 'सीता और गीता' को 25 बार देखा। स्वयं हेमा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर यह जानकारी सार्वजनिक की थी।  

विज्ञापन


हेमा ने बताया था कि एक बार पार्टी पदाधिकारी जब उन्हें मिलवाने अटल जी के पास ले गए तो वे बात करने में थोड़ा हिचकिचाने लगे। पूछने पर पास खड़ी एक महिला ने उन्हें बताया कि दरअसल अटल जी आपके बहुत बड़े फैन है। उन्होंने फिल्म सीता और गीता को ही 25 बार देखा। आज अचानक सामने आने पर वह हिचकिचा रहे हैं। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी को शहर के घीया मंडी स्थित  सुरेश पकौड़े वाले के पकौड़े बेहद पसंद थे। 
विज्ञापन


यही कारण है कि उनसे दिल्ली मिलने कोई जाता तो वे उसी से पकौड़े मंगा लेते थे। वे बांके बिहारी माहेश्वरी को फोन करते तो वे भी उनके यहां कार्यरत नारायण शर्मा को ब्रजवासी की रबड़ी, खुरचन व पेड़े लेकर ट्रेन से दिल्ली भेज दिया करते। वे जब भी मथुरा आते होली गेट स्थित ओमा की कचौड़ी व स्वामी घाट के बनिया का पान खाना नहीं भूलते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed