{"_id":"6a6d67c8fd218b87ad0b8020","slug":"auto-driver-arrested-after-robbing-textile-seller-of-47-000-used-loot-money-to-finance-a-mobile-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कपड़ा विक्रेता से 47 हजार की लूट, उसी रकम से खरीदा मोबाइल; ऑटो चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कपड़ा विक्रेता से 47 हजार की लूट, उसी रकम से खरीदा मोबाइल; ऑटो चालक गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 08:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:58 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में कपड़ा विक्रेता को सुनसान जगह ले जाकर 47 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लूट की रकम में से पांच हजार रुपये देकर मोबाइल फाइनेंस कराया, जबकि उसका साथी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कपड़ा विक्रेता को ऑटो चालक और उसके साथी ने सिकंदरा क्षेत्र में सुनसान जगह ले जाकर 47 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपी चालक को ऑटो समेत गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसके साथी की तलाश पुलिस टीम कर रही है।
एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि 30 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बृहस्पतिवार रात आरोपी ऑटो चालक अरतौनी निवासी आशीष को केशव फार्म हाउस के पास गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने बताया कि अरतौनी निवासी सुमित के साथ मिलकर लूट की थी। रुपये आपस में बांट लिए थे। पांच हजार रुपये देकर मोबाइल फाइनेंस कराया था और शेष रकम खर्च कर दी। पुलिस सुमित की तलाश कर रही है। आरोपी आशीष को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
यह हुई थी घटना
रुई की मंडी निवासी नसीम वर्तमान में रिफाइनरी, मथुरा में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे वह निजी काम से फरह से आगरा आने के लिए ऑटो में बैठे थे। ऑटो में चालक के साथ एक युवक और था। चालक ने शॉर्टकट बताकर सुनसान जगह ऑटो रोकी और रुपये लूट लिए थे।