सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto Driver Arrested With 1.772 Kg Ganja Says Brother-in-Law Supplied the Drugs

UP: ऑटो चालक निकला गांजा तस्कर, 1.772 किलो गांजा बरामद; पत्नी के भाई संग मिलकर चला रहा था धंधा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

ट्रांस यमुना पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.772 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका साला गांजा उपलब्ध कराता था और वह ऑटो से शहर के अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई करता था।
 

Auto Driver Arrested With 1.772 Kg Ganja Says Brother-in-Law Supplied the Drugs
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 1.772 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साले का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है।


ये भी पढ़ें -  भाभी से प्यार: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को झरना नाले से शाहदरा चुंगी की ओर जाने वाले सर्विस सड़क पर हाईवे कट के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फिरोजाबाद की ओर से एक व्यक्ति ऑटो में गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  LPG Subsidy New Rule: एलपीजी उपभोक्ता 30 जून से पहले कर लें ये एक काम, वरना नहीं मिलेगी सब्सिडी


पूछताछ में चालक ने ऑटो में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली। सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता की मौजूदगी में तलाशी लेने पर ऑटो से 1.772 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली हसन निवासी इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में एनडीपीएस एक्ट की धारा तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें -  Agra: रात के अंधेरे में कुत्तों के झुंड ने किसान को नोचा, रातभर तड़पता रहा बुजुर्ग; सुबह अस्पताल में हो गई मौत


पूछताछ में हुआ खुलासा
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका साला इरशाद कहीं से गांजा लाकर उसे देता था और वह ऑटो के जरिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करता था। पुलिस फरार इरशाद की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed