फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhajan singer Anoop Jalota performed in Braj Raj festival in Mathura

ब्रज रज उत्सव: यमुना तट पर भजन गायक अनूप जलोटा ने सुरों से बहाई भक्ति की रसधार

Sun, 14 Nov 2021 01:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 01:54 PM IST
सार

वृंदावन में यमुना तट पर 10 दिवसीय ब्रज रज उत्सव चल रही है। उत्सव में हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। शनिवार को भजन गायक अनूप जलोटा ने अपने सुरों से भक्ति की रसधारा बहाई। 

विज्ञापन
Bhajan singer Anoop Jalota performed in Braj Raj festival in Mathura
भजन गाते अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में चल रहे ब्रज रज उत्सव में शनिवार की शाम भक्ति रस की धारा बही। भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों को सुनकर लोग भक्ति में डूबे नजर आए। गायक रानी इंद्रानी ने यशोमति मैया से बोले नंदलाला राधा क्यूं गोरी मैं क्यों काला सुनाया। इसके बाद उन्होंने सत्यम शिवम सुंदरम भजन सुनाया। इसके बाद जिसका इंतजार था लोगों को जैसे ही अनूप जलोटा मंच पर आए तो लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


अनूप जलोटा ने गाया- ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, वो तो हरी हरी गुन गाने लगी...महलों में पली बनकर जोगन चली..। अनूप जलोटा ने भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद उन्होंने रंग दे चुनरिया श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया सुनाया। देर रात तक बही भजनों की रसधारा में भक्त गोते लगाते रहे।
विज्ञापन


भजन सम्राट अनूप जलोटा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वृंदावन में आयोजित हो रहा ब्रज रज उत्सव में आने का न्योता उन्हें हेमा मालिनी ने दिया। मुझे जब उन्होंने यहां आने को कहा तो बिना सोचे ही हां कर दी। वृंदावन आने का जब भी मौका मिलता है, चूकता नहीं हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी हमारी निगाह में केवल अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ नहीं हैं, वे बड़ी कृष्ण भक्त भी हैं। उनके अंदर जो भक्तिभाव है, उसके कारण ही उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जलोटा ने कहा योगी सरकार ऐसे काम में लगी है कि लोग मनोरंजन के साथ भक्ति भाव से जुड़ें। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि गाने आएंगे, जाएंगे, तो असली होगा वही टिकेगा। परिवर्तन का हमें स्वागत करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed