{"_id":"69d4841072fef2480601913a","slug":"big-relief-for-students-dbrau-extends-exam-form-deadline-without-late-fee-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को बड़ी राहत: आगरा विवि ने बिना लेट फीस बढ़ाई तारीख, जानें कब तक जमा कर सकेंगे परीक्षा फाॅर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को बड़ी राहत: आगरा विवि ने बिना लेट फीस बढ़ाई तारीख, जानें कब तक जमा कर सकेंगे परीक्षा फाॅर्म
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेंगी और सभी पेपर ओएमआर आधारित होंगे।
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है। तकनीकी खामियों के कारण फॉर्म भरने में आ रही परेशानी और विलंब शुल्क के मुद्दे को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित में बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है।
Trending Videos
पूर्व में बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल थी। 8 अप्रैल तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते थे। समर्थ पोर्टल पर तकनीकी दिक्कत आ रही थी। इसमें धीमी गति, लॉगइन समस्या और डाटा अपलोड में परेशानी की वजह से हजारों छात्र समय पर आवेदन करने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि छात्र हित में विश्वविद्यालय की ओर से यह निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल) द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर, परास्नातक (एमए, एमएससी, एमकॉम) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की अप्रैल-मई 2026 परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे छात्रों को इसकी जानकारी दें और समय सीमा के भीतर उनके आवेदन पत्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
परीक्षाएं 16 से होंगी
सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से 15 मई तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं ओएमआर आधारित होंगी, जिनमें 100 प्रश्नों में से 60 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि दो घंटे तय की गई है।
सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से 15 मई तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं ओएमआर आधारित होंगी, जिनमें 100 प्रश्नों में से 60 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि दो घंटे तय की गई है।