फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike rider killed in collision with unknown vehicle in kasganj

कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sat, 07 May 2022 05:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 May 2022 05:28 PM IST
सार

हादसा अमांपुर ढोर्रा मार्ग पर गांव मुनीर नगर के समीप हुआ। बाइक सवार दोनों युवक घर लौटे रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।  

विज्ञापन
bike rider killed in collision with unknown vehicle in kasganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज में अमांपुर-ढोर्रा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सड़क हादसे में मौत का शिकार राजकुमार (35) पुत्र सूरजपाल निवासी सिकंद्राबाद हुआ। वह शुक्रवार की शाम बाजार बाइक से कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए दोस्त बंटी पुत्र सहाब सिंह निवासी जवाहरपुर के साथ अमांपुर आया था। वह देर शाम अमांपुर से अपने गांव वापस जा रहा था। गांव मुनीर नगर के निकट उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। 

विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना 

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। जब राहगीरों ने युवकों को घायल अवस्था में देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने राजकुमार मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना जब परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घायल बंटी का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमांपुर के थाना प्रभारी रामसिय मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed