{"_id":"6a4646298f5fb2688f007c4d","slug":"bike-riding-couple-hit-by-unknown-vehicle-wife-dies-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने राैंदा, टेट परीक्षा देकर घर जा रही महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने राैंदा, टेट परीक्षा देकर घर जा रही महिला की माैत
Thu, 02 Jul 2026 04:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:36 PM IST
सार
आगरा में हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की माैत हो गई। पति गंभीर घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। पत्नी को यूपी टेट की परीक्षा दिलाकर लाैट रहे पति की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पति गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव लतीफपुर कोटला निवासी मोहित कुमार शर्मा अपनी पत्नी 33 वर्षीय प्रिया चतुर्वेदी को कुबेरपुर स्थित एक कॉलेज से यूपी टेट की परीक्षा दिलवाकर वापस घर जा रहे थे।
तभी बुढ़िया के ताल के पास पानी पीने के लिए सड़क किनारे रुक गए । पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति मोहित गम्भीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए आगरा भेज दिया। मृतका के शव को पंचनामा भर मोर्चरी भेज दिया। घटना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहित जम्मू में जीआरपी में तैनात है। अज्ञात वाहन की सीसीटीवी फुटेज से तलाश की जा रही है।