सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP is robbing people's rights

UP News: सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भाजपा पर निशाना, कहा- हम सभी का दायित्व संविधान को बचाने का

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 18 Aug 2024 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

कासगंज आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच तानाशाही है।  हम सभी का दायित्व संविधान को बचाने का है।
 

BJP is robbing people's rights
श्यामलाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा तानाशाही की सोच को लेकर पिछड़े, दलितों का अधिकार हड़पने में जुटी है। भाजपा के इस रवैये ने पूरे देश को संविधान की रक्षा के लिए प्रेरित किया है। भाजपा लगातार लोगों के अधिकारों पर डाका डाल रही है। 


सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि हमारे वोट से ही हमारे अधिकारों का हनन किया जा रहा है। हम सभी का दायित्व संविधान को बचाने का है। आरक्षण का लाभ दलित, पिछड़ों को नहीं मिल पा रहा। प्रदेश अध्यक्ष सपा की संविधान मान स्तंभ सभा कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन एक मैरिज होम में अमांपुर रोड पर किया गया।वरिष्ठ सपा नेता प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ने कहा कि संविधान ही सबको बराबर सम्मान का हक देता है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि जब प्रदेश में 50 प्रतिशत आरक्षण है तो नौकरी में सिर्फ 7 प्रतिशत दलित लोग क्यों हैं और पिछड़ों का प्रतिशत केवल 4 है। 
विज्ञापन


सपा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि संविधान को बचाने और मजबूती के लिए हम सभी को शिक्षित और संगठित होना है। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, विधायक पटियाली नादिरा सुल्तान ने संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed