फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Hema Malini Says PM Modi spread Yoga in the world

विश्व योग दिवस पर बोलीं सांसद हेमा मालिनी: श्रीकृष्ण ने दिया योग का ज्ञान, मोदी ने विश्व में पहुंचाया

Mon, 21 Jun 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jun 2021 12:18 AM IST
सार

भाजपा सांसद हेमा मालिनी विश्व योग दिवस पर आयोजित संस्कार भारती की कार्यशाला से जुड़ीं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। 
 

विज्ञापन
BJP MP Hema Malini Says PM Modi spread Yoga in the world
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण ने मानवता को योग का ज्ञान दिया है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे विश्व में पहुंचाकर कल्याणकारी कार्य किया है। हेमा मालिनी रविवार को बतौर मुख्य अतिथि संस्कार भारती की आठ दिवसीय कार्यशाला के समापन पर एप के माध्यम से जुड़ीं। 

विज्ञापन


विश्व योग दिवस को लेकर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बाबा रामदेव का योग क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। वह मुझे योगिनी बहन कहते हैं। मैंने श्री श्री रविशंकर व अवधूत बाबा से भी शिवयोग सीखा है। सांसद ने कहा कि नृत्यांगनाओं को योग करना आसान रहता है, नृत्य भी एक प्रकार का योग ही है। 
विज्ञापन


उन्होंने योग प्रशिक्षिका चारु सिंघल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ईश्वर ने हमें इतना अच्छा शरीर दिया है, हमें इसे संतुलित रखने के लिए योग अवश्य करना चाहिए। योग से शरीर स्वस्थ रहेगा। संस्था का आभार व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि संस्कार भारती ने ब्रजवासियों के दर्शन लाभ का सुख पहुंचाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कार भारती की कार्यशाला में सुरेंद्र सक्सेना, जयप्रकाश शर्मा, अमृत खंडेलवाल, हृदेश शर्मा, मनुर्भव मिलिंद, अजय जौहरी, मनीष शोरावाला, डॉ. मधुबाला गर्ग, नीलम सक्सेना, कल्पना सारस्वत, रेखा माहेश्वरी, ओमवती अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, पूजा माहेश्वरी, दीपिका गुप्ता, नगीना अग्रवाल, लक्षिता खंडेलवाल, आदि शामिल हुए।

योग का अर्थ है परमात्मा से मिलन: डॉ. अर्चना
मथुरा में संस्कार जागृति मिशन की अध्यक्ष डॉ. अर्चना प्रिय आर्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग की महिमा बताते हुए कहा कि योग आध्यात्म से जुड़ा है लेकिन बदलते परिवेश में योग की महत्ता कम होने का कारण ही समाज में बिखराव की स्थिति उत्पन्न है। 

उन्होंने कहा कि योग शब्द के दो अर्थ हैं और दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। पहला है- जोड़ और दूसरा है समाधि। जब तक हम स्वयं से नहीं जुड़ते, समाधि तक पहुंचना असंभव होगा। योग का अर्थ परमात्मा से मिलन है। योग से तन व मन निरोगी बनता है। यह स्वस्थ जीवन जीने का आधार है। 

विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती की आठ दिवसीय कार्यशाला से जुड़ीं सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed