सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride Elopes on Wedding Day Younger Sister Marries Groom to Save Family’s Honor

UP: शादी वाले दिन प्रेमी संग चली गई दुल्हन, फिर छोटी बहन ने इस तरह बचाई पिता की इज्जत; रो पड़ा पूरा परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में एक शादी चर्चा का विषय बन गई। जिस घर से बड़ी बहन की शादी होनी थी, वहां छोटी को दुल्हन बनना पड़ा। छोटी बहन ने अपने पिता की खातिर ऐनवक्त पर जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लिया।  

Bride Elopes on Wedding Day Younger Sister Marries Groom to Save Family’s Honor
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जिस घर में शादी के माहौल में शहनाइयों की गूंज थी। वहां दुल्हन के एक कदम ने परिजनों के होश उड़ा दिए। शादी वाले दिन दुल्हन घर से नकदी-आभूषण लेकरअपने प्रेमी संग चली गई। इसकी जानकारी जब घरवालों को हुई, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों को परेशान देख दुल्हन की छोटी बहन ने उसकी जगह शादी करने का फैसला लिया। छोटी बहन ने मंडप में बैठने के बाद फेरे लेकर अपने पिता की इज्जत बचाई। बेटी के इस समर्पण को देख पूरा परिवार रो पड़ा। 
Trending Videos

 

शादी वाले दिन प्रेमी संग चली गई दुल्हन
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति कपड़ों का कारोबार करता है। उसने अपनी बड़ी बेटी का विवाह वर्ष 2016 में मथुरा के गांव सोनई में किया था। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन दुल्हन के प्रेम प्रसंग के चलते उसके रिश्ते में दरार पड़ गई, रिश्ता टूट गया। इसके बाद परिजनों ने अपनी बड़ी बेटी का विवाह गत 13 फरवरी को हाथरस में किया। शादी भी हाथरस में ही होनी थी। घर में हल्दी-मेहंदी की रस्में पूरी हो चुकी थीं। जब हाथरस जाने के लिए घर वाले तैयार हुए। तभी सुबह साढ़े आठ बजे करीब दुल्हन घर से 1 लाख रुपये की नकदी एवं शादी के आभूषण लेकर अपने प्रेमी प्रशांत यादव के साथ चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की इज्जत के लिए छोटी बहन ने लिया बड़ा फैसला
दुल्हन के अपने प्रेमी संग जाने की खबर परिवार और रिश्तेदारों को हुई तो घर में सन्नाटा पसर गया। जिस घर में शहनाई की गूंज थी, वहां मातम जैसा माहौल हो गया। अपने पिता की इज्जत बचाने के लिए कपड़ा कारोबारी की छोटी बेटी ने बड़ी बहन की जगह हाथरस जाकर उसी मंडप में बड़ी बहन की जगह सात फेरे लिए। क्षेत्र में हुई यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ओर बड़ी बेटी के इस कदम से परिवार खुद को शर्मशार महसूस कर रहा है वहीं छोटी बेटी के कदम की हर कोई सराहना कर रहा है। शिकोहाबाद पुलिस ने आरोपी युवक एवं युवती की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed