{"_id":"6994122b525f80abb905f082","slug":"youth-s-suicide-video-on-instagram-prompts-quick-police-action-after-meta-alert-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: इंस्टाग्राम पर 'आत्महत्या' का वीडियो वायरल, मेटा अलर्ट से हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: इंस्टाग्राम पर 'आत्महत्या' का वीडियो वायरल, मेटा अलर्ट से हरकत में आई पुलिस
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार
एक युवक ने प्रेम प्रसंग में इंस्टाग्राम पर दवा खाकर आत्महत्या की बात लिखते हुए वीडियो पोस्ट कर दिया। मेटा अलर्ट मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पूछताछ में युवक ने वीडियो को गलती बताया।
आत्महत्या का वीडियो किया पोस्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में प्रेम में नाकाम एक युवक ने खुजली की दवाई खाकर आत्महत्या की बात लिखकर वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मेटा अलर्ट से पुलिस को सूचना मिली। तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि अब्बास नगर निवासी साहिल ने सोमवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने खुजली की नौ गोलियां एक साथ खा लीं। स्क्रिप्ट पर युवती का नाम लिखकर कहा कि सब टैबलेट एक साथ खा गया, कुछ नहीं बचा...मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है।
देर रात मेटा अलर्ट ने पुलिस को सोशल मीडिया पर मैसेज किया। सूचना पर पहुंचे रामबाग चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया और मलखान सिंह ने युवक से पूछताछ की। उसने बताया कि इंटरनेट स्पीड कम आ रही थी, पोस्ट गलती से वायरल हो गई। आगे से इस तरह की हरकत नहीं करूंगा। इसके साथ ही उसके परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया।
Trending Videos