सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidney Transplant Services to Begin at SN Medical College Agra in March with SGPGI Experts

UP: आगरा में पहली बार होगी किडनी ट्रांसप्लांट, मार्च से एसएन में होंगे ऑपरेशन; SGPGI के डॉक्टर करेंगे सर्जरी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

 एसएन कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बनी किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट में मार्च में ऑपरेशन होंगे। यहां एसजीपीजीआई के डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट करेंगे।

Kidney Transplant Services to Begin at SN Medical College Agra in March with SGPGI Experts
एसएन मेडिकल कॉलेज के किडनी विभाग में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार ऑपरेशन थिएटर। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। मरीज और किडनी दाता की जांचें भी पूरी हो गई हैं। ये सर्जरी एसजीपीजीआई लखनऊ के विशेषज्ञ करेंगे। 25 मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ ऑपरेशन करने लगेंगे। अभी 10 मरीजों का पंजीकरण करने के बाद इनकी जांच पूरी हो गई है।
Trending Videos


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के किडनी रोग विभाग में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट (केटीयू) बनी है। इसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बन गए हैं। मशीन भी स्थापित कर दी गई है। किडनी रोग विशेषज्ञ और टेक्नीशियन को प्रशिक्षण प्राप्त हो गया है। अब एनेस्थेटिस्ट को प्रशिक्षण के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा जा रहा है। वहीं के चिकित्सकों की निगरानी में ही शुरू के 25 मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट होंगे। इसके बाद एसएन की टीम ऑपरेशन करने लगेगी। एसजीपीजीआई के विशेषज्ञों से समय मिल गया है। मार्च के पहले सप्ताह में वे सर्जरी करने आएंगे। तिथि जल्द तय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च से नए पंजीकरण
किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. अपूर्व जैन ने बताया के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 10 मरीजों का पंजीकरण हो गया है। इनमें से दो मरीज और किडनी दाताओं की जांच पूरी हो गई है। आयुष्मान कार्डधारक और राशन कार्डधारकों को निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। अन्य मरीजों के लिए 3.50 लाख रुपये से अधिक का खर्चा आएगा। दो-दो करके मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट कराई जाएगी। इसके बाद मार्च में नए मरीजों का पंजीकरण शुरू करा दिया जाएगा। किडनी ट्रांसप्लांट में करीब 4-5 घंटे का समय लगेगा, इसके बाद मरीज को दो सप्ताह तक भर्ती रखा जाएगा। इसके लिए अलग से विशेष वार्ड भी बन गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed