सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burglars Strike Four Homes in Agra, Cash and Jewellery Worth Lakhs Stolen

आगरा में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार घरों के ताले टूटे, लाखों के गहने-नकदी साफ

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने चार मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Burglars Strike Four Homes in Agra, Cash and Jewellery Worth Lakhs Stolen
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। गेट के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयाल बाग निवासी निरंकार सहाय ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 1:45 बजे खेतों में सेवा करने गए थे। उनके वापस आने पर घर के मुख्य गेट का टूटा मिला। चोर सोने की अंगूठी, कंगन आदि सामान ले गए। पड़ाेसी हरिभूषण ग्रोवर के घर से सोने के दो कंगन, कान की बाली और 1.25 लाख रुपये नकदी चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर बाजार कमिश्नर हाउस आर्मी कैंट निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल सजल मत्रोजा छुट्टी पर हैं। मकान की देखभाल के लिए उनकी ड्यूटी लगी थी। सात जून को चोर सोने की चेन आदि सामान ले गए। सीओडी चौकी क्षेत्र के बुंदू कटरा निवासी राहुल ने बताया कि सात जून को दिन में वह और उनकी पत्नी दुकान पर थे। शाम के समय घर में चोरी हो गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed