सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dumping Cow Dung in Drains Costs Dear: 10 Cattle Owners Fined 50,000, Buffaloes Seized

नालियों में बहा दिया गोबर: 10 पशुपालकों पर 50 हजार का जुर्माना, नगर निगम ने तीन भैंसें भी कर लीं जब्त

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

राजामंडी क्षेत्र में नालियों में गोबर और गंदा पानी बहाने पर नगर निगम ने 10 पशुपालकों पर कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा न करने पर तीन भैंसें जब्त की गईं, जिन्हें बाद में भुगतान के बाद छोड़ दिया गया।

Dumping Cow Dung in Drains Costs Dear: 10 Cattle Owners Fined 50,000, Buffaloes Seized
भैंसें भी कर लीं जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के राजामंडी क्षेत्र स्थित भारत टॉकीज के पीछे संचालित भैंसों के बाड़ों पर नगर निगम ने छापामार अभियान चलाया। इसमें पाया कि कई पशुपालक अपने बाड़ों से निकलने वाले गोबर और गंदे पानी को सीधे नालियों में बहा रहे थे, इस पर टास्क फोर्स ने दस पशुपालकों पर कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा न करने पर निगम की टीम ने तीन भैंसों को जब्त कर लिया। बाद में संबंधित पशुपालकों के जुर्माना अदा किए जाने के बाद भैंसों को छोड़ दिया गया।


कार्रवाई के दौरान पशुपालक चंद्र प्रकाश, दिनेश, मुकेश, निखिल, पीयूष और आदर्श समेत अन्य पशुपालकों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। सभी को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा इस प्रकार गंदगी फैलाते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों ने पशुपालकों से कहा कि शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित पशुबाड़ों को नियमानुसार शहर से बाहर स्थानांतरित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि 'शहर की स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नालियों में गोबर, कूड़ा अथवा अन्य अपशिष्ट डालकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed