{"_id":"69d7405cfaa50676db09a667","slug":"burn-ward-to-replace-maternity-unit-in-agra-hospital-project-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: जिला अस्पताल में प्रसव कक्ष के स्थान पर बनेगा बर्न वार्ड, इमरजेंसी-डायलिसिस सेंटर भी होगा शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जिला अस्पताल में प्रसव कक्ष के स्थान पर बनेगा बर्न वार्ड, इमरजेंसी-डायलिसिस सेंटर भी होगा शिफ्ट
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार
जिला अस्पताल में बनने वाली 5 मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट में अब प्रसव कक्ष की जगह बर्न वार्ड बनाया जाएगा। इमरजेंसी, आईसीयू और ट्रॉमा सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाओं से मरीजों को एक ही जगह बेहतर इलाज मिल सकेगा।
एडवांस्ड क्रिटिकल केयर यूनिट
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के जिला अस्पताल में बनने वाली एडवांस्ड क्रिटिकल केयर यूनिट में संशोधन किए हैं। इसमें प्रसव कक्ष के बजाए अब बर्न वार्ड बनेगा। इमरजेंसी भी इसी में शिफ्ट होगी। अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
Trending Videos
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिला अस्पताल में एडवांस क्रिटिकल केयर यूनिट बनेगी। ये पांच मंजिला भवन होगा। इसमें अभी तक प्रसव कक्ष और प्रसव ऑपरेशन थिएटर भी बनना था। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने इस पर आपत्ति लगाते हुए तर्क दिया कि जिला अस्पताल में प्रसव की सुविधा नहीं है, ये लेडी लॉयल में होते हैं। ऐसे में प्रसव कक्ष के स्थान पर बर्न वार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसको शासन ने मंजूर कर लिया है। अब इसमें बर्न वार्ड भी बनेगा। यहां जले हुए मरीजों काे लाभ मिलेगा। इसका निर्माण जीरियाट्रिक्स वार्ड के पास होगा। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है। 4586 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पांच मंजिला इमारत बनेगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि यूनिट के लिए डीपीआर बन गई है। इसका बजट सीधे एनएचएम के जरिये से आएगा। जल्द निर्माण कार्य होगा। आसपास के क्षेत्रों के अति मरीजों को भी इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।
पहली पर इमरजेंसी-अंतिम पर होंगे ऑपरेशन थिएटर
यूनिट में इमरजेंसी और डायलिसिस सेंटर भी शिफ्ट होगा। इमरजेंसी को पहली मंजिल और डायलिसिस यूनिट को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा। इसी में आईसीयू भी बनेगा। तीसरी मंजिल पर आइसोलेशन वार्ड होगा, इसमें संक्रामक बीमारियों के मरीजों को भर्ती कर उपचार होगा। चौथी मंजिल पर ट्रॉमा सेंटर, पांचवीं मंजिल पर ऑपरेशन थिएटर होंगे। चिकित्सकों के चैंबर बनेंगे।
यूनिट में इमरजेंसी और डायलिसिस सेंटर भी शिफ्ट होगा। इमरजेंसी को पहली मंजिल और डायलिसिस यूनिट को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा। इसी में आईसीयू भी बनेगा। तीसरी मंजिल पर आइसोलेशन वार्ड होगा, इसमें संक्रामक बीमारियों के मरीजों को भर्ती कर उपचार होगा। चौथी मंजिल पर ट्रॉमा सेंटर, पांचवीं मंजिल पर ऑपरेशन थिएटर होंगे। चिकित्सकों के चैंबर बनेंगे।