{"_id":"6ae445dce3ac97d57a0163b2","slug":"candidates-faces-lit-up-upon-seeing-easy-up-pet-question-paper-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पीईटी: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी बोले- आसान था प्रश्न-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पीईटी: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी बोले- आसान था प्रश्न-पत्र
Fri, 30 Oct 2026 12:56 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:56 PM IST
सार
आगरा में पीईटी की पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई है। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी दिखाई दी। अभ्यथियों का कहना था कि प्रश्नपत्र आसान था।
विज्ञापन
यूपी पीईटी परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शुक्रवार को अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र आसान लगा। आगरा में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।
पहली पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। उनके मुताबिक, गणित, सामान्य अध्ययन और हिंदी के प्रश्न सरल रहे। संविधान के जोड़े गए प्रश्न को छोड़कर पेपर में कोई विशेष कठिनाई नहीं आई। हिंदी का प्रश्नपत्र सबसे आसान रहा। कुल मिलाकर पेपर अभ्यर्थियों की उम्मीद के मुताबिक रहा।