फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and son killed after being hit by  car murder suspects nabbed following an encounter

बड़ी खबरें: कार की टक्कर से मां-बेटे की माैत, मुठभेड़ में दबोचे हत्यारोपी; पुलिस पर हमला कर लुटेरों को छुड़ाया

Fri, 30 Oct 2026 05:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 30 Oct 2026 05:12 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र के मथुरा में पुलिस ने प्राॅपर्टी डीलर हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ में दबोचा। एक आरोपी के पैर में गोली लगी। फिरोजाबाद में करवाचाैथ पर हर्ष फायरिंग कर रहे पति की चलाई गोली पत्नी को लग गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आगरा में कार की टक्कर से मां-बेटे की माैत हो गई।

विज्ञापन
Mother and son killed after being hit by  car murder suspects nabbed following an encounter
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में करवाचाैथ पर दर्दनाक हादसा हुआ। त्योहार का सामान लेने के लिए बच्चों के साथ निकली महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हाईवे पर हुए हादसे में महिला और उसके मासूम बेटे की माैके पर ही माैत हो गई। बेटी गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मथुरा में प्राॅपर्टी डीलर को बेरहमी से माैत के घाट उतारने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक के पैर में गोली लगी है। फिरोजाबाद में करवाचाैथ के त्योहार की खुशी मना रहे पति ने अपनी पत्नी को लहूलुहान कर दिया। पति करवाचाैथ का चंद्रमा दिखने के बाद हर्ष फायरिंग कर रहा था। इस दाैरान पत्नी को गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आगरा में लूट के आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से मारपीट की। कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद भीड़ लूट के आरोपियों को छुड़ाकर ले गई।
विज्ञापन


यूपी: करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी; महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई। आरोप है कि महिला के पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की, जिसमें उसकी पत्नी घायल हो गई...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

 
करवाचाैथ पर उजड़ा परिवार: खरीदारी करने निकली महिला और दो बच्चों को कार ने राैंदा, मां-बेटे की माैत; बेटी घायल
आगरा में दर्दनाक हादसा हुआ। मासूम बच्चों के साथ करवाचाैथ की खरीदारी करने निकली महिला को कार ने राैंद दिया। हादसे में महिला और मासूम बेटे की माैत हो गई। बेटी घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: प्रेमी के साथ करवाचाैथ मना रही थी चार बच्चों की मां, तभी सामने आ गया पति; जेठानी ने सिखा दिया सबक
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी में गुरुवार रात करीब सात बजे उस समय हंगामा मच गया, जब करवाचौथ के दिन कथित प्रेमी से मिलने पहुंची एक विवाहिता को उसके पति ने पकड़ लिया। घटना के बाद परिवार की महिलाओं के बीच जमकर विवाद हुआ। प्रेमी से मिलने पहुंची देवरानी से जेठानी भिड़ गई...पढ़ें पूरी खबर

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मथुरा में सुबह-सुबह पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो दबोचे
मथुरा में प्राॅपर्टी डीलर हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है...पढ़ें पूरी खबर


पिट गई पुलिस: ईंट-पत्थर मारकर कार के शीशे तोड़े, पुलिसकर्मियों से मारपीट; लूट के आरोपियों को छुड़ा ले गई भीड़
आगरा में लूट के आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस की टीम को भीड़ ने घेर लिया। कार रोक ली। ईंट-पत्थर मारकर शीशे तोड़े और पुलिसकर्मियों के रोकने पर मारपीट की। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर हरीपर्वत पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी भाग गए। मामले में तीन महिलाओं और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है...पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed