फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather changes in Agra rain and cold winds bring chill

आगरा में बदला माैसम: आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश, ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास

Fri, 30 Oct 2026 09:28 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 30 Oct 2026 09:28 AM IST
सार

आगरा में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया।

विज्ञापन
Weather changes in Agra rain and cold winds bring chill
आगरा में बदला माैसम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माैसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। रिमझिम फुहारें आती रहीं। ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया।
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को बदलते मौसम के चलते पूरे दिन बादल छाए रहे। कुछ जगह मामूली बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसे ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की और कमी आ सकती है।


सुबह और देर शाम लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसमें पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर को भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed