{"_id":"6ae47e6e8055ffaaab0526d7","slug":"municipal-corporation-team-beaten-shopkeeper-remove-encroachments-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर हंगामा: नगर निगम टीम पर दुकानदार से मारपीट का आरोप, गिराकर लाठियों से पीटा: सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर हंगामा: नगर निगम टीम पर दुकानदार से मारपीट का आरोप, गिराकर लाठियों से पीटा: सामने आया वीडियो
Fri, 30 Oct 2026 05:00 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:00 PM IST
सार
आगरा में अतिक्रमण हटाने के दाैरान हंगामा हो गया। नगर निगम की टीम पर दुकानदार से मारपीट का आरोप है। आरोप है कि दुकानदार को गिराकर लाठियों से पीटा गया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारियों पर दुकानदार से मारपीट का आरोप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित 100 फीट मार्ग पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल के कर्मचारियों पर दुकानदार दीप किशोर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आरोप है कि प्रवर्तन दल के कर्मचारियों ने दीप किशोर को जमीन पर गिराकर लाठियों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में उनके कपड़े भी फट गए। इसके बाद दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी राहुल गुप्ता का कहना है कि 100 फीट मार्ग पर करीब 30 फीट तक अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदार अभद्रता करने लगा व मारपीट पर उतारू हो गया। उसे काफी समझने की भी कोशिश की गई। फिलहाल उसे समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।