फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car rams into truck; driver drags it for 300 meters.

UP: ट्रक ड्राइवर ने कार को 300 मीटर तक घसीटा, चीखती-चिल्लाती रही अंदर बैठी फैमिली; एक्सप्रेसवे पर हुआ ये हादसा

Mon, 10 Aug 2026 03:13 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 03:13 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर झपकी आने से कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी और उसमें फंस गई, जिसके बाद ट्रक करीब 300 मीटर तक कार को घसीटता रहा। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हुए, जिन्हें यूपीडा और पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से कार अलग कराकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Car rams into truck; driver drags it for 300 meters.
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार , व क्षतिग्रस्त कार स्रोत यूपी

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात झपकी आने से कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। कार ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक करीब 300 मीटर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम और फतेहाबाद पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से कार को ट्रक से अलगकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार रात करीब 2:40 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक हरिमोहन यादव निवासी सिलापुर, भंगेल, ग्रेटर नोएडा, भोला शर्मा निवासी सुनई, थाना खिरहर, जिला मधुबनी, बिहार, उनकी पत्नी पूनम शर्मा और पुत्र जयकुमार (15), संजय (12) और साला संतोष कुमार दिल्ली से मधुबनी बिहार जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 31 पर चालक हरिमोहन को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक करीब 300 मीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे में कार चालक हरिमोहन, पूनम शर्मा और एक बच्चे को मामूली चोटें आईं। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर यूपीडा की टीम और फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधामोहन द्विवेदी ने बताया क्रेन की मदद से कार को ट्रक से अलग कराया। घायलों का फतेहाबाद सीएचसी पर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed