{"_id":"6a7adef88a2e546b980a2770","slug":"agra-bike-enters-taj-restricted-zone-without-permit-hits-tourist-father-son-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ताज के प्रतिबंधित क्षेत्र में बाइक ने मचाई अफरा-तफरी, पर्यटकों को मारी टक्कर; सीसीटीवी हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताज के प्रतिबंधित क्षेत्र में बाइक ने मचाई अफरा-तफरी, पर्यटकों को मारी टक्कर; सीसीटीवी हुआ वायरल
Tue, 11 Aug 2026 02:06 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:06 PM IST
सार
ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना परमिट तेज रफ्तार बाइक घुस गई और पूर्वी गेट के पास घूमने आए पर्यटक पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया, लेकिन सीसीटीवी वीडियो वायरल होने पर एसीपी ताज सुरक्षा ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में रविवार को एक बाइक सवार को बिना परमिट के प्रवेश मिल गया। तेज रफ्तार बाइक से टकरा कर पर्यटक पिता- पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने इलाज करवाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। सोमवार को घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया। मामले को बड़ी लापरवाही मानते हुए एसीपी ताज सुरक्षा ने डीसीपी सिटी को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।
घटना रविवार दोपहर 2:30 बजे की है। ताजमहल के शिल्पग्राम रोड की ओर से दूसरे जिले के नंबर की बाइक को लेकर युवक आया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे बैरियर पर नहीं रोका। बाइक चालक तेज गति से बाइक निकालते हुए पूर्वी गेट के निकास द्वार के पास बुलंदशहर से ताज देखने आए पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। पिता के चेहरे पर और बेटे के पैर और अन्य जगह चोट आईं। स्थानीय दुकानदारों ने बाइक सवार को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने गलती छिपाते हुए घायलों का इलाज करवाकर समझौता करवा दिया। सोमवार को मामले का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लिया गया है। बाइक प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे पहुंची,इसकी जांच की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानते हुए डीसीपी सिटी को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
यह है नियम
ताजमहल के आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी पेट्रोल या डीजल से संचालित वाहन प्रवेश नहीं कर सकता है। स्थानीय नागरिकों के दस्तावेज के आधार पर एक परिवार में एक ही दोपहिया वाहन को परमिट दिया जाता है। परमिट की कॉपी वाहन पर चस्पा कर चेकिंग में आधार कार्ड दिखाने पर ही प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन ले जाने दिया जाता है। परमिट वाले वाहनों की लिस्ट सभी बैरियर पर पुलिसकर्मियों के पास उपलब्ध रहती है।