{"_id":"6a7ae1c8bc6c86391b045edb","slug":"up-police-close-to-cracking-one-crore-sikandra-mandi-theft-case-call-details-point-to-insider-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिकंदरा मंडी में 1 करोड़ की चोरी का जल्द होगा खुलासा! कॉल डिटेल से मिला सुराग; करीबी पर पुलिस का शक गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिकंदरा मंडी में 1 करोड़ की चोरी का जल्द होगा खुलासा! कॉल डिटेल से मिला सुराग; करीबी पर पुलिस का शक गहराया
Tue, 11 Aug 2026 02:18 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:18 PM IST
सार
आगरा की सिकंदरा मंडी में आढ़त से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी चोरी के मामले में पुलिस को कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले हैं। 10 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ के बाद पुलिस का शक किसी करीबी पर गहराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा मंडी में फलों की आढ़त में हुई एक करोड़ रुपये की नकदी चोरी में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आढ़ती और कर्मचारियों की काॅल डिटेल से सुराग मिले हैं। चोरी में एक से अधिक लोग शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
मथुरा के दरेसी रोड निवासी हाजी नसीम ने पांच अगस्त दोपहर को पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि वह हैदराबाद गए थे। दुकान पर ताला लगा था। वापस आने पर जंगला टूटा मिला। टेबल पर बैग में रखे 1 करोड़ से अधिक रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने छानबीन की। चोर खेत की तरफ बनी खिड़की का जंगला निकालकर आए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फर्म में रोजाना कई ट्रक माल लेकर आते हैं।
ऐसे में माल के लाखों रुपये अदा करने होते हैं। इस कारण फर्म में एक करोड़ से अधिक रखे हुए थे। रोजाना लेन-देन होने की वजह से रकम खातों में जमा नहीं हो पाती है। कारोबारी जल्दबाजी में बाहर चले गए थे। इस बारे में पहले से किसी को जानकारी थी। पुलिस ने 10 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ की। उनकी काॅल डिटेल भी खंगाली गई। इसके बाद सुराग मिले हैं। डीसीपी सिटी ने बताया कि मामले में पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।