{"_id":"6a7ad48772f8bef14807c9bc","slug":"up-arms-license-renewal-gets-costlier-extra-fee-to-boost-sports-development-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शस्त्र लाइसेंस धारक ध्यान दें, नवीनीकरण और वारिसान के नाम स्थानांतरण का शुल्क बढ़ा; खिलाड़ियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शस्त्र लाइसेंस धारक ध्यान दें, नवीनीकरण और वारिसान के नाम स्थानांतरण का शुल्क बढ़ा; खिलाड़ियों को राहत
Tue, 11 Aug 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:21 PM IST
सार
आगरा में शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण और वारिसान के नाम स्थानांतरण पर अब एक हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह रकम जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के खाते में जमा होगी, जिससे खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण और वारिसान के नाम स्थानांतरण पर एक हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा। यह शुल्क खेल एवं विकास प्रोत्साहन के खाते में जाएगा। इससे खेल सुविधाओं में इजाफा होगा। जिलाधिकारी मनीष बंसल की इस अनूठी पहल से एक तरफ असलहा का शौक रखने वालों की जेब ढीली होगी, जबकि खिलाड़ियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
जिले में 46 हजार से अधिक लाइसेंसी असलहा हैं। 25 हजार शहर में, जबकि 21 हजार शस्त्र ग्रामीणों के पास हैं। हर पांच साल बाद शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण होता है। बंदूक, रिवॉल्वर, पिस्टल, राइफल का पांच साल नवीनीकरण शुल्क 2,500 रुपये है। विलंब शुल्क 2,000 रुपये प्रतिवर्ष है। इसके अलावा बंदूक के लिए 500 रुपये, राइफल के लिए 750 रुपये और रिवॉल्वर व पिस्टल के लिए 1,000 रुपये का ई-स्टांप लगता है। अब इन सभी शुल्क के अलावा एक हजार रुपये अतिरिक्त खेल विकास एवं प्रोत्साहन के लिए देने पड़ेंगे। हर साल करीब पांच हजार से अधिक लाइसेंस का नवीनीकरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वारिसान के नाम स्थानांतरण में ढीली होगी जेब
वारिसान के नाम शस्त्र लाइसेंस स्थानांतरित कराने में आवेदक की जेब ढीली होगी। बंदूक के लिए 10 हजार रुपये, जबकि राइफल के लिए 14 हजार और रिवॉल्वर एवं पिस्टल के लिए 16,500 रुपये शुल्क लगेगा। सिंगल बैरल बंदूक के लिए 6,000 रुपये, राइफल के लिए 10,500 और पिस्टल के लिए 12,500 रुपये राइफल एसोसिएशन के खाते में जमा होंगे। इसी तरह वारिसान के नाम शस्त्र लाइसेंस बनवाना अब महंगा हो गया है।

आवेदन से पहले लेनी पड़ेगी अनुमति
शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करने से पहले अनुमति लेनी पड़ेगी। एडीएम सिटी की अनुमति के बाद ही आवेदक को फॉर्म मिलेगा। एडीएम सिटी एवं आयुध प्रभारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि नए लाइसेंस की अनुमति नहीं दी जाएगी। वारिसान के नाम स्थानांतरण की अनुमति आवेदन की जांच के बाद दी जा रही है।

खेलों को मिलेगा प्रोत्साहन
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की आय में वृद्धि के लिए बैठक में हुए निर्णय को लागू किया है। प्रति लाइसेंस एक हजार रुपये धनराशि समिति के खाते में जमा कराई जाएगी।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की आय में वृद्धि के लिए बैठक में हुए निर्णय को लागू किया है। प्रति लाइसेंस एक हजार रुपये धनराशि समिति के खाते में जमा कराई जाएगी।