फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Dies After Electric Shock from 11,000-Volt Line Villagers Protest

UP: छत पर काम कर रहे युवक का लगा करंट, झटके से जमीन पर गिरा और हो गई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 11 Aug 2026 03:03 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 03:03 PM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद में मंगलवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के गढ़ी सावराय गांव में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे 28 वर्षीय उपेंद्र की 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने के बाद छत से गिरकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth Dies After Electric Shock from 11,000-Volt Line Villagers Protest
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करती महिलाएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी सावराय में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा युवक करंट लगने के बाद छत से गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने विद्युत अधिकारियों को बुलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन





गांव गढ़ी सावराय निवासी उपेंद्र (28) पुत्र पप्पू मंगलवार सुबह करीब छह बजे अपने घर की छत पर निर्माण कार्य में लगा था। इसी दौरान चाचा के घर पर जा रही विद्युत केबल में अचानक फाल्ट हो गया और आग लग गई। उपेंद्र ने केबल को हिलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान केबल का तार 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उपेंद्र को तेज करंट लग गया। करंट का झटका लगने से वह छत से नीचे पक्के खड़ंजे पर सिर के बल जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उपेंद्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। ढाई वर्षीय पुत्र दिव्यांश और नौ माह की पुत्री मायरा को यह भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पिछले एक वर्ष से खुले और झूलते विद्युत तारों को बदलवाने की शिकायत की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


मामले की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा थाना फतेहाबाद पहुंचे और विद्युत अधिकारियों को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मृतक के भाई को संविदा पर नौकरी देने की मांग रखी। अधिशासी अभियंता तृतीय फतेहाबाद शैलेंद्र कटिहार ने दोनों मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। उन्होंने गांव में झूलते नंगे तारों को शीघ्र हटाकर बंच केबल डलवाने का भी आश्वासन दिया। हादसे की जानकारी पर सपा नेता रूपाली दीक्षित और महेश सिसोदिया भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed