फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   challan of five thousand was issued for performing stunts in an auto-rickshaw in agra

Agra: ऑटो से स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, घायल हुआ चालक; पुलिस ने भी सिखाया सबक, कटा पांच हजार का चालान

Fri, 17 Jul 2026 07:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 17 Jul 2026 07:30 PM IST
सार

आगरा में एक चालक को ऑटो से स्टंट करना भारी पड़ गया। स्टंट के दाैरान ऑटो पलटने से चालक घायल हो गया। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी चालक के खिलाफ कार्रवाई की। 

विज्ञापन
challan of five thousand was issued for performing stunts in an auto-rickshaw in agra
स्टंट के दाैरान पलट गया ऑटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रील के चक्कर में लोग अपनी जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक ऑटो चालक का सोशल मीडिया पर स्टंट करते वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह गलत तरीके से ऑटो चला रहा था। इससे अपनी और दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस पर उसका 5 हजार का चालान किया गया है। मामले में पुलिस अब ऑटो सीज करने की भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अलका सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर 26 सेकंड की एक रील वायरल हुई थी। इसमें एक चालक ऑटो को गलत तरीके से चलाता हुआ नजर आ रहा है। आगे ले जाता है, फिर पीछे के तरफ आता है। इस कारण रास्ते से निकल रहे दूसरे टेंपो की भी टक्कर होने से बच गई। बाद में अनियंत्रित ऑटो खुद ही पलट जाता है। इसमें चालक को चोट भी लगती है। 
विज्ञापन


मामला सज्ञान में आने के बाद जांच कराई गई। पता चला कि वीडियो थाना एत्माददौला क्षेत्र का है। इस पर पुलिस ने चालान कर दिया। 5 हजार का शमन शुल्क लगाया। पुलिस की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया। पुलिस ने लिखा कि सड़क पर स्टंटबाजी करने से जान भी जा सकती है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें। इससे पहले भी दो पहिया वाहन सवार युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें युवक स्टंट करते हुए नजर आ रहे थे। दोनों वाहनों का 30 हजार से अधिक का चालान किया गया था। ऑटो मालिक जगनेर रोड, प्रताप पुरा, धनौली निवासी पिंकी कुमारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed