{"_id":"69bb7e8e6b1f84fb2a01c36a","slug":"cho-strike-in-agra-over-pending-arrears-health-services-affected-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एरियर न मिलने पर सीएचओ हड़ताल पर, वेलनेस सेंटर सेवाएं ठप; जानें और क्या-क्या हैं मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एरियर न मिलने पर सीएचओ हड़ताल पर, वेलनेस सेंटर सेवाएं ठप; जानें और क्या-क्या हैं मांगे
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में एरियर भुगतान न होने से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों ने हड़ताल कर सीएमओ कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। वेलनेस सेंटर की सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को जांच और दवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
सीएचओ हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों (सीएचओ) ने एरियर न मिलने पर हड़ताल कर दी है। सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। नारेबाजी करते हुए एरियर जारी करने की मांग की। सीएचओ ने एलान किया, एरियर मिलने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। इससे मरीजों को भी परेशानी हो रही है।
एसोसिएशन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के जिलाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि 255 सीएचओ वेलनेस सेंटर पर चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे हैं। बीते 2 साल से एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। कई का वेतन नहीं आया है। इससे आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। कई बार सीएमओ को ज्ञापन भी दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। हर बार बजट का बहाना बताया जा रहा है, जबकि सरकार ने बजट जारी कर दिया है। ऐसे में हड़ताल करते हुए सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि बजट संबंधी प्रावधान में बदलाव से दिक्कत हो रही है। सभी का एरियर जारी किया जाएगा। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष श्रीमोहन जादौन, बाबूलाल मीणा, विमलेश गर्ग, देवी प्रसाद, संध्या यादव, करिश्मा कंवर, प्रियंका वर्मा आदि मौजूद रहे।
14 तरह की जांच और 84 तरह की दवाएं
हेल्थ वेलनेस सेंटर पर 14 तरह की जांच और 84 तरह की दवाएं दी जाती हैं। इसमें गर्भावस्था, प्रसव के बाद जांचें, ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग, सर्वाइकल कैंसर की रैपिड किट से जांच, टेलिमेडिसिन की सुविधा दी जाती है। बीपी, मधुमेह, रक्तचाप समेत अन्य की जांच भी की जाती है। यहां सेवाएं नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी हो रही है।
Trending Videos