फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cigarette smelling of cannabis found in auto-rickshaw; altercation ensued upon questioning.

Agra News: ऑटो में मिली थी गांजे की गंध वाली सिगरेट, पूछताछ पर हुआ झगड़ा

Fri, 31 Jul 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Cigarette smelling of cannabis found in auto-rickshaw; altercation ensued upon questioning.
आगरा। एत्मादपुर पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाने वाले ऑटो चालक से एसीपी ने पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि ऑटो से गांजे की गंध वाली सिगरेट बरामद होने पर चालक से पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे थे। इस पर वो अपने मित्र से झगड़ गया। इससे दोनों का शांति भंग में चालान किया गया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में पिटाई की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

शाहदरा निवासी कपिल रावत ने बुधवार को आरोप लगाया था कि वह सोमवार रात को मित्र गुलशन के साथ ऑटो लेकर कुबेरपुर कट आया था। दो सवारियां थीं। वह सिगरेट पी रहे थे, तभी पुलिस आई और उन्हें पकड़ने लगी। सवारी ऑटो से कूदकर भाग गई। इस दाैरान पीछा करने पर एक पुलिसकर्मी गिरकर घायल हो गया। इससे खुन्नस में आए पुलिसकर्मी उन्हें थाने ले गए। यातना दी।
विज्ञापन

उधर, उनके पकड़े जाने की जानकारी पर मां सुनीता और मकान मालकिन सिया देवी छलेसर चाैकी आ रही थीं। सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने एसीपी एत्मादपुर से जांच कराई। इस पर पुलिस बुधवार रात 9:30 बजे चालक को थाने लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, उससे पूछताछ की गई। इसके बाद कपिल को जाने दिया गया। एसीपी का कहना है कि ऑटो की तलाशी में गांजे की गंधयुक्त सिगरेट बरामद हुई थी। पूछताछ पर ऑटो में आगे बैठे कपिल रावत एवं गुलशन आपस में विवाद करने लगे। उन्हें चौकी पर लाया गया। तब थाना एत्मादपुर ले जाकर कार्रवाई की गई। मारपीट और दुर्व्यवहार की बात की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed