{"_id":"69b3aab0ee854dbb2606e787","slug":"commercial-lpg-shortage-hits-wedding-season-in-agra-caterers-and-halwais-struggle-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: शादी के सीजन में गैस की किल्लत, 500 से ज्यादा हलवाई-कैटरर्स परेशान; दावतों पर मंडराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: शादी के सीजन में गैस की किल्लत, 500 से ज्यादा हलवाई-कैटरर्स परेशान; दावतों पर मंडराया संकट
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी के कारण आगरा में शादी के सीजन में दावतों पर संकट खड़ा हो गया है। 500 से अधिक हलवाई और कैटरर्स गैस न मिलने से परेशान हैं, जिससे शादी वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
व्यावसायिक गैस सिलिंडर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से शादियों के सीजन में दावतों पर संकट मंडरा रहा है। 500 से अधिक हलवाई परेशान हैं। कैटरर्स शादियों के लिए खाना तैयार नहीं कर पा रहे। शुक्रवार और शनिवार को शहर में 50 से अधिक शादियां हैं। ऐसे में शादी वाले परिवारों की मुश्किल बढ़ गई हैं।
वेंडिग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि गैस सिलिंडर आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से शादी वाले घरों के लिए परेशानी बढ़ गई है। कैटरर्स और हलवाईयों को खाना तैयार करने के लिए सिलिंडर नहीं मिल रहे। नए ऑर्डर निरस्त करने पड़ रहे हैं। होटलों ने भी बड़ी दावतों से हाथ खड़े कर दिए हैं। अंतराल बढ़ने से बुकिंग नहीं हो पा रही। बुकिंग सर्वर पर अत्यधिक लोड है। ऐसे में वेडिंग इंडस्ट्रीज के लिए गैस का संकट अभिशाप साबित हो रहा है।
कैटरर्स और हलवाई की पीड़ा...नहीं मिल रही गैस
कैटरर्स राजेश गोयल ने कहा कि कैटर्स सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। उन्हें खाना बनाकर देना पड़ता है। सिलिंडर नहीं मिल रहे। पीएनजी के नए कनेक्शन भी नहीं मिल रहे। ऐसे में जो ऑर्डर बुक हैं, उन्हें लेकर चिंतित हूं।
कारोबार है प्रभावित
हलवाई पंकज गोयल का कहना है कि गैस किल्लत से कारोबार प्रभावित है। सरकार को जल्द कोई कदम उठाना चाहिए। दूर-दराज क्षेत्रों से गैस का इंतजाम किया है। हमारा काम व्यावसायिक सिलिंडर पर निर्भर है।
Trending Videos