सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cosmos Moon's magnificent victory powered by Ayush Baghel's century.

Agra News: आयुष बघेल के शतक से कॉसमॉस मून की शानदार जीत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cosmos Moon's magnificent victory powered by Ayush Baghel's century.
कॉसमॉस क्रिकेट कप
विज्ञापन
आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट मैदान, दयालबाग पर आयोजित कॉसमॉस क्रिकेट कप में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कॉसमॉस मून ने कॉसमॉस गैलेक्सी को 87 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में आयुष बघेल के शानदार शतक और ऋतिक सिंह की प्रभावी गेंदबाजी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉसमॉस मून की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों के मुकाबले में 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 249 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष बघेल ने 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि अचिंत्य गुप्ता ने 64 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। कॉसमॉस गैलेक्सी की ओर से ऋतिक सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए, जबकि आयुष खान ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस गैलेक्सी की टीम 33.5 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। टीम के लिए प्रांशुल सोलंकी ने 64 रन, पवन यादव ने 33 रन और माधव सिंह ने 18 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। कॉसमॉस मून की ओर से आरुष गुप्ता ने 2 विकेट लिए, जबकि धैर्य जैन, मिष्टी भारद्वाज, मयंक बघेल और सुंदरम ने 1-1 विकेट प्राप्त कर टीम की जीत में योगदान दिया। आयुष बघेल को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच व ऋतिक सिंह को फाइटर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण मनोज भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed