फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Counterfeit jeans and shirts of branded companies seized at showroom in Agra

UP: शोरूम पर बिक रहे इन ब्रांडेड कंपनियों के नकली जींस-शर्ट, छापेमारी में खुलासा; संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 17 Jul 2026 08:19 PM IST
सार

आगरा में शोरूम पर ब्रांडेंड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने का मामला पकड़ में आया है। मामले में पुलिस ने शोरूम संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Counterfeit jeans and shirts of branded companies seized at showroom in Agra
जींस - फोटो : Adobe

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक रेडीमेड गारमेंट शोरूम पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम से डुप्लीकेट कपड़े बेचे जा रहे थे। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर 147 डुप्लीकेट परिधान बरामद किए हैं।दुकान संचालक के खिलाफ ट्रेड मार्क एक्ट व कॉपीराइट एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


फरीदाबाद निवासी महेश सिंह नैत्रिका कंसल्टिंग इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर हैं।उन्होंने ने बताया कि उनकी कंपनी को टॉमी हिलफिगर और काल्विन क्लेन ब्रांड की ओर से नकली उत्पादों की पहचान और कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। मार्केट सर्वे में कारगिल चौराहा स्थित कुंतल्स मेंस प्रीमियम क्लोदिंग पर दोनों ब्रांड के नाम से संदिग्ध नकली उत्पाद बेचे जाने की जानकारी मिली थी। 16 जुलाई को पुलिस टीम ने कंपनी के एक्सपर्ट अखिलेश के साथ दुकान पर छापा मारा। 
विज्ञापन


जांच में टॉमी हिलफिगर ब्रांड की 22 टी-शर्ट, सात जींस और 55 शर्ट मिलीं।इसके साथ ही काल्विन क्लेन ब्रांड की आठ टी-शर्ट, पांच जींस और 50 शर्ट, कुल 147 डुप्लीकेट परिधान बरामद हुए। कंपनी के एक्सपर्ट ने सभी को नकली बताते हुए जब्त कराया। दुकान के मालिक की पहचान गंगानगर पश्चिमपुरी निवासी संजय कुंतल के रूप में हुई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दुकान संचालक के खिलाफ ट्रेड मार्क एक्ट और कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed