सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court orders attachment against four people including Karhal former chairman in Mainpuri

Mainpuri News: करहल की पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन समेत चार लोगों की होगी कुर्की, कोर्ट ने दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Dec 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

गोलीकांड में आरोपी पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन समेत चार लोगों के खिलाफ कुर्की के आदेश थाना करहल पुलिस को जारी किए गए हैं। सीजेएम भूलेराम चारों को पहले ही फरार घोषित कर चुके हैं। 

Court orders attachment against four people including Karhal former chairman in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी में नगर पंचायत करहल के फरार पूर्व चेयरमैन, उनके भाई सहित चार लोगों की अब कुर्की होगी। सिविल जज/एफटीसी रवि कुमार सागर ने थाना करहल पुलिस को आदेश जारी किया है। सीजेएम भूलेराम चारों को पहले ही फरार घोषित कर चुके हैं। कोर्ट से जारी किए गए वारंट एसपी के पास तामील कराने के लिए भेजे गए हैं। मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तारीख तय कर दी गई है।

Trending Videos


करहल की पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन के घर के पास 27 अक्तूबर 2015 की सुबह पांच बजे नगर पंचायत के सभासद आजम खान को बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मार दी थी। आजम ने पूर्व चेयरमैन संजीव यादव के भाई टीटू यादव, टीटू के साले जौनी यादव, करहल निवासी सुग्रीव के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट लिखाई। पूर्व चेयरमैन संजीव यादव पर गोली मारने का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट नहीं हाजिर हुए आरोपी 

पुलिस ने टीटू, जौनी तथा सुग्रीव को गोली मारने, पूर्व चेयरमैन संजीव यादव को षड़यंत्र रचने का दोषी पाकर चार्जशीट कोर्ट में सौंप दी थी। मुकदमे की सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही है। आरोपियों के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर सीजेएम भूलेराम ने चारों को फरार घोषित कर दिया था। फरारी तथा गिरफ्तारी वारंट तामील कराने के लिए एसपी को भेजे गए थे। 

पूर्व चेयरमैन सहित चारों के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर बुधवार को सिविल जज/एफटीसी रवि कुमार सागर ने नगर पंचायत करहल के फरार पूर्व चेयरमैन संजीव यादव, सुग्रीव, टीटू, जौनी की कुर्की करने के आदेश थाना करहल पुलिस को दिए हैं। मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तारीख तय कर दी गई है।

कोर्ट के आदेश पर दोबारा हुई थी जांच

आजम खान की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना करहल पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने जांच में घटना को झूठा बताकर फाइनल रिपोर्ट लगाकर सीजेएम कोर्ट में भेज दी। सीजेएम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फाइनल रिपोर्ट नामंजूर करके दोबारा जांच करने के आदेश दिए। दोबारा की गई जांच में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन संजीव यादव को षड़यंत्र रचने, सुग्रीव, टीटू तथा जौनी को गोली मारने का दोषी पाकर चारों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed