{"_id":"67e62748c6daa87f3601c472","slug":"cyber-fraudsters-withdrew-lakhs-of-rupees-from-a-businessman-s-account-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Fraud: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाना चाहते हैं...इस झांसे में फंस गया व्यापारी, गवां बैठा लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Fraud: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाना चाहते हैं...इस झांसे में फंस गया व्यापारी, गवां बैठा लाखों रुपये
Fri, 28 Mar 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:06 AM IST
सार
आगरा के एक व्यापारी के खाते से साइबर ठग ने लाखों रुपये उड़ा लिए। व्यापारी को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया गया। इसके बाद कई जानकारियां लीं और खाता साफ कर दिया।
विज्ञापन
साइबर
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर व्यापारी से उसके खातों की पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए। मैसेज आने पर व्यापारी को जानकारी हुई। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खंदारी जवाहर नगर निवासी राजीव कुमार का ट्रांसपोर्ट नगर में जूते के पैकिंग मैटेरियल का व्यवसाय है। उन्होंने पुलिस को बताया कि व्यापार का लेनदेन बैंक खातों से करते हैं। 25 मार्च को उनके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उसने बैंक खाते से लेनदेन की पूरी जानकारी दी।
इसके बाद क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुनी करने के बारे में कहा और बातोंं में फंसाकर बैंक की व्हाट्सएप चैटिंग खुलवाई। थोड़ी देर बाद खाते से 16,300 रुपये खाते से काटने का मैसेज आया। वह कुछ कर पाते तब तक लाखों रुपये ट्रांसफर हो गए।