सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter Becomes Support: Elderly Father Struggles for Gas Cylinder in Scorching Heat

बाप की लाठी बनी बेटी: सिलिंडर के लिए घंटों धूप में तपी खुशी, फिर भी हाथ लगी मायूसी

देशदीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

गैस किल्लत के बीच एक बेटी अपने बीमार पिता के साथ सिलिंडर लेने के लिए धूप में भटकती रही, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिली। मजदूर पिता ने मजबूरी जताते हुए कहा कि अब बेटी ही उनका सहारा है।

Daughter Becomes Support: Elderly Father Struggles for Gas Cylinder in Scorching Heat
पिता-पुत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में मंगलवार की दोपहर में दो बजे थे। सूरज का पारा चढ़ रहा था। जयपुर हाउस रोड पर 55 वर्षीय नानकचंद डगमगाते कदमों से साइकिल थामे पैदल चल रहे थे। साइकिल के पीछे लाल सिलिंडर बंधा था। खाली, लेकिन उम्मीदों से भारी। पिता का संतुलन न बिगड़े, इसलिए उनकी बेटी खुशी लाठी बनकर साथ चल रही थी।
Trending Videos


 

जगदीशपुरा के आजाद नगर निवासी नानकचंद एक स्टेशनरी फैक्टरी में मजदूर हैं। ढलती उम्र और खराब सेहत के कारण 14 किलो का खाली सिलिंडर ढोना उनके लिए किसी पहाड़ चढ़ने जैसा था। ऐसे में बेटी खुशी अपने पिता का बेटा बनकर संबल देने साथ निकल आई थी। धूप में दोनों मयूर गैस एजेंसी पहुंचे। बुकिंग खिड़की पर 100 से अधिक लोगों की कतार थी। नानकचंद ने एक पेड़ की छांव में साइकिल खड़ी की। बेटी सिलिंडर की रखवाली करने लगी और पिता हाथ में मोबाइल लिए नानक कभी नंबर मिलाते, तो कभी लाचार आंखों से बुकिंग खिड़की को देखते। एक घंटे की जद्दोजहद के बाद भी न फोन लगा, न सिलिंडर मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब, मेरा शरीर साथ नहीं देता
दोपहर के तीन बज चुके थे। थकान और बीमारी से बेहाल नानक ने जब देखा कि बात नहीं बन रही, तो भारी मन से वापसी की राह पकड़ी। जाते समय नानक बोले, मेरा बेटा छोटा है, इसलिए मेरी बेटी ही मेरा बड़ा बेटा है। रिफिल होने पर सिलिंडर 30 किलो का हो जाता है, बीमार शरीर इतना वजन नहीं उठा पाता, इसलिए बेटी मदद के लिए साथ आ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed