{"_id":"69ba2aaffb2b36bb6c06ca04","slug":"jeweller-robbed-of-8-lakh-gold-on-moving-bike-chased-robbers-despite-injuries-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 11 साल पहले भाई से लूटा था 1 किलोग्राम सोना, अब छोटे को बनाया निशाना; इतने के जेवर लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 11 साल पहले भाई से लूटा था 1 किलोग्राम सोना, अब छोटे को बनाया निशाना; इतने के जेवर लूट ले गए बदमाश
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में बाइकर्स गैंग ने सराफ से 8 लाख रुपये के जेवर लूट लिए, जिसमें वह घायल भी हो गया। घायल होने के बावजूद उसने 800 मीटर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
घटना की जानकारी देते पीड़ित व्यापारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बाइकर्स गैंग मंगलवार शाम सराफ से चलती बाइक पर आठ लाख रुपये के सोने के जेवर से भरा बैग लूट ले गया। बिचपुरी-अटूस मार्ग पर हुई वारदात के दौरान छीना-झपटी में सराफ चचेरे भाई सहित बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। इसके बाद भी उन्होंने उठकर लुटेरों का करीब 800 मीटर तक पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सके। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।
बिचपुरी में मां कैला ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले सिकंदरा के गांव अटूस निवासी नीरेश मंगलवार शाम करीब छह बजे दुकान बढ़ाकर चचेरे भाई शिवम के साथ बाइक से घर के लिए निकले। रोजाना की तरह उन्होंने 60 ग्राम सोने के जेवर से भरा बैग आगे की तरफ टांग रखा था, जिसमें जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। करीब सवा छह बजे वह सदरवन गांव के पास अंसल एपीआई से निकल रहे थे कि तभी काले रंग की बाइक पर पीछे से तीन बदमाश आए। इनमें एक बदमाश ने उनकी छाती पर लटके बैग में अपना हाथ फंसा लिया। उन्होंने बैग नहीं छोड़ा।
Trending Videos

इस पर पहले वाले बदमाश ने हाथ निकाल लिया लेकिन दूसरे बदमाश ने तेजी से हाथ लगाकर बैग को खींच लिया। छीनाझपटी के दौरान नीरेश व शिवम बाइक समेत गिरकर करीब दस मीटर घिसट गए। इसका फायदा उठाकर बदमाश बैग लेकर भाग गए। सराफ ने बताया कि बाइक से उन्होंने बदमाशों का पीछा किया। वह अटूस गांव की पुलिया तक गए लेकिन बदमाश रुनकता की तरफ तेजी से बाइक लेकर भागने में सफल रहे। नीरेश ने घटना की सूचना 112 नंबर पर देने का प्रयास किया लेकिन कॉल नहीं लगा। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे रिश्तेदार गोपाल के मोबाइल से दोबारा 112 पर कॉल किया। थाना जगदीशपुरा की फोर्स और एसीपी लोहामंडी आ गए। पुलिस ने रुनकता जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कराई लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका।
11 साल पहले भाई से लुटा था 1 किलोग्राम सोना
पीड़ित नीरेश तीन भाई हैं। बड़े भाई महेंद्र प्रताप सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड हैं। दूसरे नंबर के नीरेश और छोटे श्रीभगवान की बिचपुरी में जेवर की दुकान है। छोटे भाई श्रीभगवान ने बताया कि 18 अप्रैल 2015 में उनके साथ भी लूट हुई थी। बदमाश उनसे एक किलोग्राम सोने के जेवर लूट ले गए थे। इस घटना के बाद पुलिस की कई टीम बनी थीं। पुलिस ने बदमाशों की पकड़ की थी। सोना भी बरामद किया था। एक बार फिर उनके भाई को निशाना बनाया गया।

आसपास नहीं थे सीसीटीवी फुटेज
जिस स्थान पर सराफ से बैग लूटने की घटना हुई, वहां पर कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं था। 400 मीटर की दूरी पर एक पेट्रोल पंप है। इस पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने कैमरों को खंगाला लेकिन बदमाश कैमरे में कैद नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश सराफ से जेवर से भरा बैग छीनकर ले गए हैं। मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पकड़ के लिए तीन टीम लगाई हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी बदमाशों की पहचान के प्रयास में लगे हैं।