सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG Crisis Deepens: 923 rupees Cylinder Sold for 1700 in Black Market

LPG Crisis: गैस बुकिंग सिस्टम हुआ क्रैश, 1700 रुपये में बिका 923 रुपये का सिलिंडर; अब आई ये नई मुसीबत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में गैस की किल्लत से हालात बिगड़ गए हैं, घरेलू सिलिंडर ब्लैक में दोगुनी कीमत पर बिक रहा है। सर्वर डाउन और ओटीपी समस्या के चलते आम उपभोक्ता परेशान हैं, जबकि कालाबाजारी तेज हो गई है।

LPG Crisis Deepens: 923 rupees Cylinder Sold for 1700 in Black Market
रसोई गैस सिलिंडर को भराने के लिए ली उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 ताजनगरी में रसोई गैस की किल्लत गहरा गई है। व्यावसायिक (कमर्शियल) सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने का सीधा फायदा मुनाफाखोरों और कालाबाजारी करने वालों को मिल रहा है। बाजार में 923 रुपये की कीमत वाला घरेलू सिलिंडर ब्लैक में 1700 से 1900 रुपये तक में बिक रहा है। सबसे ज्यादा मार पेठा उद्योग, हलवाई, डेयरी संचालकों और कैटरर्स पर पड़ रही है, जो मजबूरी में दो से तीन गुनी कीमत चुका रहे हैं।
Trending Videos


 

एक हलवाई ने बताया घरेलू सिलिंडर के लिए 1700 से 1900 रुपये मांग रहे हैं। सप्ताह में 5 से 7 सिलिंडर भट्ठियों के लिए चाहिए। काम बंद पड़ा है। रोजी-रोटी के लिए ब्लैक में भी लोगों को सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। उधर, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईवीआरएस और मोबाइल एप पूरी तरह चरमरा गए हैं। सर्वर डाउन होने का फायदा उठाकर हॉकर और बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। केवाईसी के अभाव में ओटीपी न आने के कारण आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही, जबकि ब्लैक में बुकिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है। कई लोग अपनों के शादी समारोह में 3400 रुपये में दो सिलिंडर खरीदने को मजबूर दिखे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से गोदामों पर दस्तक, फिर भी मायूसी
बिचपुरी सड़क स्थित ओम फैक्टरी के सामने तीन एजेंसियों के गोदाम हैं। मंगलवार को यहां सुबह 6 बजे से ही लोग बाइक पर खाली सिलिंडर लेकर डटे हुए थे। दोपहर 12 बजे तक इंतजार के बाद भी जब गैस नहीं मिली, तो लोग मायूस होकर लौट आए। बरौली अहीर और धांधूपुरा में भी यही हाल रहा। गैस गोदाम पर मिले बोदला निवासी पूरन सिंह ने कहा कि पांच दिन से चक्कर काट रहा हूं। घर में दो दिन से चूल्हा नहीं जला है।
 

अचानक आई मुसीबत, ओटीपी का तकनीकी पेंच
तेल कंपनियों ने सुरक्षा के लिए ओटीपी अनिवार्य किया है, लेकिन खराब सर्वर के कारण मोबाइल पर मैसेज ही नहीं आ रहे। ओटीपी के बिना सिलिंडर डिलीवरी नहीं की जा रही। इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधकों का दावा है कि स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन सर्वर लोड बढ़ने से वितरण प्रभावित हुआ है।

 

दर्ज कराईं जा रहीं प्राथमिकी
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और गड़बड़ियां करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी जारी है। हम हॉकर्स की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed