{"_id":"69ba282cec7bc429560f94d5","slug":"major-reshuffle-in-taj-mahal-and-agra-fort-management-new-officers-appointed-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताज से हटाए गए प्रिंस वाजपेयी, अब संभालेंगे किला की कमान; जानें किस वजह से किया गया ये परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताज से हटाए गए प्रिंस वाजपेयी, अब संभालेंगे किला की कमान; जानें किस वजह से किया गया ये परिवर्तन
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार
एएसआई ने आगरा मंडल में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए ताजमहल और आगरा किला समेत कई स्मारकों के प्रभारियों को बदला है। स्मारकों के संरक्षण और प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ये निर्णय लिया गया है।
ताजमहल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आगरा मंडल में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मंडल की अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस कुमार ने स्मारकों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नया कार्य वितरण आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत ताजमहल और आगरा किला जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारकों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
Trending Videos
ताजमहल से आगरा किला भेजे गए वरिष्ठ सीए
आदेश के अनुसार, ताजमहल में तैनात रहे वरिष्ठ संरक्षण सहायक (सीए) प्रिंस वाजपेयी को अब वहां से हटाकर आगरा किला उप-मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाजपेयी की आगरा किला में तैनाती को प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि किला भी पर्यटकों की आवाजाही के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण स्मारक है।

कलंदर को मिली ताज की जिम्मेदारी
विश्व धरोहर ताजमहल जैसे अति-संवेदनशील और वीआईपी स्मारक के प्रबंधन के लिए वरिष्ठ सीए कलंदर को ताजमहल उप-मंडल का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सीजन के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ और अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल को संभालना अब उनके लिए मुख्य चुनौती होगी। वहीं, मुगलकालीन बाग रामबाग के प्रभार में भी परिवर्तन किया गया है। मुदस्सर अली को रामबाग स्मारक की नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अब वहां के संरक्षण और प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करेंगे। अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस कुमार द्वारा जारी इस नए कार्य वितरण आदेश का मुख्य उद्देश्य स्मारकों के संरक्षण कार्यों में तेजी लाना और प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाना है।