{"_id":"6a1d0566c23f2635910b781e","slug":"daughter-in-law-accused-of-house-occupation-and-assault-in-agra-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सास को बेरहमी से पीटा, इसलिए घर से भी निकाल दिया; बहू की हरकत सुन खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सास को बेरहमी से पीटा, इसलिए घर से भी निकाल दिया; बहू की हरकत सुन खौल उठेगा खून
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में बहू पर मकान पर कब्जा करने और बुजुर्ग सास से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत के नगला शोला भोला में बहू ने मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और बुजुर्ग सास को पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
पीड़िता बेबी ने बताया कि वह अपनी बेटी और दामाद के साथ घर में रह रही थीं। घरों में काम करके अपना जीवन यापन करती हैं। बहू राधा उर्फ संगीता उर्फ पूनम का आचरण सही नहीं था। कई बार चोरी और सट्टे में उसका नाम आ चुका है। इस कारण उनके दिवंगत पति रमेश चंद ने मकान अपने जीवित रहते ही बेटी के नाम कर दिया था।
इसके बाद भी बहू ने मकान के ताले तोड़ कब्जा कर रखा है। 26 मई को शाम 4 बजे के करीब बहू ने उनके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। वह बेटी और दामाद को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। उसके द्वारा मकान का ताला तोड़ने के वीडियो भी पीड़िता के पास मौजूद हैं। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos