{"_id":"5c94cd60bdec22146f514e91","slug":"dauji-ka-huranga-in-baldev-mathura-holi-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दाऊजी के हुरंगे में देवरों ने रंग डाला तो भाभियों ने बरसाए कोड़े, देखिए अनूठी होली की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाऊजी के हुरंगे में देवरों ने रंग डाला तो भाभियों ने बरसाए कोड़े, देखिए अनूठी होली की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
दाऊजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सब जग होरी जा ब्रज होरा। ब्रज के राजा बलदेव (दाऊजी) के आंगन में हुरंगा की इस अनूठी परंपरा यहां मनाए जा रहे होली उत्सव को शिखर का स्पर्श कराती है। शुक्रवार को भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ की नगरी बलदेव में ऐसा ही अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। बरसाना, नंदगांव, जन्मभूमि की लठमार होली, गोकुल की छड़ीमार होली, बांकेबिहारी, द्वारिकाधीश मंदिर में होली के बाद शुक्रवार को बलदेव में हुरंगा का आयोजन किया गया।
2 of 7
दाऊजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी होरी मचायी कृष्ण बलराम बिरज आनंद भयौ.., ऐसे खेले हुरंगा कृष्ण-बलराम, गूंज उठे चारों धाम... ब्रज के राजा बलदाऊजी की नगरी बलदेव के हुरंगे में भाभी-देवर की अद्भुत होली खेली गई। देवरों ने रंग डाला तो भाभियों ने कपड़ों के कोड़े बरसाए। इस हुरंगे को देखने मंदिर परिसर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। होली गीत, रसिया के साथ नफीरी, ढोल की थाप पर हुरियारे, हुरियारिन के साथ आम लोग भी थिरकते रहे।
3 of 7
दाऊजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दाऊबाबा मंदिर के दर्शन खुलते ही बलराम व रेवती मैया की जय-जयकार होने लगी। बलदेवजी को होली खेलने का निमंत्रण समाज गायन के माध्यम से बलराम कुमार होली खेले कूं, भैया खेले होरी फाग... से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दाऊजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
हुरियारे हुरियारिनों पर टेसू के रंग डालने लगे तो हुरियारिनों ने हुरियारों के कपड़े फाड़ दिए। उन पर कपड़ों के कोड़े बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में हुरियारे रेवती व बलदाऊजी जी के अलग अलग झंडे लेकर परिक्रमा करते हुए मत मारे दृगन की चोट रसिया होरी में मेरे लग जायेगी...होली गीत गाने लगे।
विज्ञापन
5 of 7
दाऊजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
हुरियारे नाचते गाते झूमते हुए उत्साह से नजर आ रहे थे। मंदिर प्रांगण में एक गोप पर कई महिलाएं टूट पड़ती थीं, यह देख दर्शक भी आनंदित हुए। पूरा प्रांगण केसरिया सागर में हिलोरे मारता नजर दिख रहा था। हुरियारे और हुरियारिनों की इस होली में आम लोग भी सराबोर हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।