{"_id":"6a336322204c5ed64f0e9b57","slug":"deepti-sharma-equals-jhulan-goswami-s-record-of-355-international-wickets-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deepti Sharma: दीप्ति ने रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी; ऐसा करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepti Sharma: दीप्ति ने रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी; ऐसा करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला टी-20 विश्व कप में 355वां अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह अब भारत की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बनने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं।
दीप्ति शर्मा
- फोटो : BCCI Women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। महिला टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के दम पर दीप्ति ने भारत की पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के 355 अंतरराष्ट्रीय विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके साथ ही वह टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूपों को मिलाकर भारत की संयुक्त सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बन गई हैं।
विश्व कप में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहीं दीप्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर पहले ही सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद टूर्नामेंट में अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए उन्होंने 355 विकेटों का आंकड़ा छू लिया। अब वह भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बनने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा से निकलकर विश्व क्रिकेट के शिखर तक पहुंची दीप्ति आज भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में गिनी जाती हैं। दीप्ति की सफलता के पीछे उनके भाई और कोच सुमित शर्मा की मेहनत भी अहम रही है। बचपन में भाई के साथ स्टेडियम पहुंचने वाली दीप्ति की प्रतिभा को सबसे पहले पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर हेमलता काला ने पहचाना था। इसके बाद सुमित शर्मा ने बहन के क्रिकेट करियर को नई दिशा देने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया।
दीप्ति की इस उपलब्धि से आगरा के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत में उत्साह का माहौल है। शहर के खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों का मानना है कि यह उपलब्धि स्थानीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। भारतीय महिला क्रिकेटर हेमलता काला ने कहा, दीप्ति ने जिस निरंतरता और समर्पण के साथ क्रिकेट खेला है, उसी का परिणाम आज दुनिया देख रही है। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा, दीप्ति ने आगरा का नाम विश्व क्रिकेट में फिर से रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे शहर के लिए गर्व का क्षण है।
भाई और कोच सुमित शर्मा ने कहा, दीप्ति की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उसे यहां तक पहुंचाया है। रिकॉर्ड की बराबरी बड़ी उपलब्धि है, लेकिन उसका सफर अभी जारी है।
झूलन के सामने दीप्ति ने की रिकॉर्ड की बराबरी
महिला टी-20 विश्व कप के दौरान जब दीप्ति शर्मा ने 355वां अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी की, तब खुद झूलन गोस्वामी टीवी कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थीं। भारतीय महिला क्रिकेट की महान गेंदबाज अपनी उत्तराधिकारी मानी जा रही दीप्ति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रत्यक्ष गवाह बनीं। उन्होंने दीप्ति शर्मा की सराहना की।
महिला टी-20 विश्व कप के दौरान जब दीप्ति शर्मा ने 355वां अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी की, तब खुद झूलन गोस्वामी टीवी कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थीं। भारतीय महिला क्रिकेट की महान गेंदबाज अपनी उत्तराधिकारी मानी जा रही दीप्ति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रत्यक्ष गवाह बनीं। उन्होंने दीप्ति शर्मा की सराहना की।