सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Defense Minister Rajnath Singh addressed the public meeting in Agra

राजनाथ सिंह का सपा पर तंज: आगरा में कहा- यूपी में विकास कर रहा 83 योगासन, विपक्ष शीर्षासन

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को आगरा के दो विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इस दौरान वो विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। 

Defense Minister Rajnath Singh addressed the public meeting in Agra
आगरा में जनसभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास की पहली पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो। मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाकर उत्तर प्रदेश में विकास का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। बीते पांच वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। केंद्र और राज्य की सरकार ने मिलकर हर वर्ग का विकास का विकास किया। किसान को समृद्ध तो युवाओं को रोजगार दिया।  

Trending Videos


राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा के शासनकान को सबने देखा है। सपा के शासन में किस तरह गुंडे-माफिया के हौसले बुलंद रहते थे। अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि जब होगा कानून का शासन, तभी विकास करेगा योगासन। आज प्रदेश में विकास योगासन कर रहा है। 84 योगासन होते हैं। प्रदेश में विकास 83 योगासन कर रहा है। एक योगासन सपा और विपक्ष के लिए छोड़ दिया है। वह है शीर्षासन। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौड़ी-चौड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया। सभा में आए लोगों से पूछा कि आपको पहले की अपेक्षा सड़कों के हालात बेहतर दिखाई दे हैं या नहीं। भाजपा के शासन काल में तेजी से विकास कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि आगरा में पानी की समस्या है। सरकार ने एक योजना और शुरू की है। हर घर में नल और नल में जल। अब कोई घर नहीं बचेगा, जहां नल न हो। 

अब भारत जो बोलता है, दुनिया गंभीरता से सुनती है- राजनाथ

रक्षामंत्री ने कहा कि आपने 2014 में भाजपा के नेृतत्व में केंद्र सरकार बनाई है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। 2014 से पहले दुनिया में धारणा थी कि भारत कमजोर है। आज यह धारणा बदल चुकी है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत जो बोलता था, दुनिया से उसे गंभीरता से नहीं लेती थी। आज भारत जो बोलता है, पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है। हमने जो कहा, वह किया और आगे भी करेंगे। 

केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए राजनाथ ने कहा कि क्या आपने कभी कल्पना की थी कि कोई प्रधानमंत्री शौचालय की बात करेगा। हमने यह किया। आज घर-घर शौचालय बने हैं। पहले गरीब बीमारी से दम तोड़ देता था, आज आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब को पांच लाख रुपये तक इलाज मिल रहा है। खेरागढ़ के बाद राजनाथ सिंह आगरा ग्रामीण में सभा की और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed