सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deputy cm keshav prasad maurya targets samajwadi party in etah rally

एटा में उपमुख्यमंत्री ने सपा पर कसा तंज: कहा- पहले चरण में साइकिल हुई पंक्चर, दूसरे में खुल गए पहिए

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा नेताओं के हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हुए हैं। लाल टोपी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी खतरे की घंटी है। 

deputy cm keshav prasad maurya targets samajwadi party in etah rally
एटा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : twitter @kpmaurya1
विज्ञापन

विस्तार

एटा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव के पहले चरण में साइकिल पंक्चर हो गई। दूसरे चरण में पहिये खुल गए और यह सैफई पहुंच गई है। सपा नेताओं के हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हुए हैं। यह नई नहीं, मुलायम सिंह यादव वाली ही पार्टी है, जो अब समाप्तवादी पार्टी होने जा रही है।

Trending Videos


उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को एटा में सैनिक पड़ाव और अलीगंज में डीएवी कॉलेज के मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की कुंडली में भ्रष्टाचार लिखा है। इन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई। यह गुंडों की जन्मदाता पार्टी है। लाल टोपी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी खतरे की घंटी है। जालीदार टोपी में गुंडे छुपे हुए हैं। उनको खोजने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया है। भाजपा की सरकार में बिना भेदभाव सभी को योजनाओं का लाभ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पांच साल तो ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है'

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह पांच साल तो ट्रेलर था पिक्चर अभी बाकी है। 10 मार्च के बाद यह दिखेगी और बुलडोजर तेज रफ्तार से चलेगा। कब्जा की गई जमीनों को मुक्त कराया जाएगा। अखिलेश मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं जो 10 मार्च को टूट जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राममंदिर के लिए कुर्सी न्योछावर कर दी। जिले से चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजयी बनाना है। कमल के फूल पर ही लक्ष्मी की बैठकर आएंगी, साइकिल पर नहीं आती है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले लोग रोजा इफ्तार में जाते थे, अब मंदिर जाने लगे हैं। 10 मार्च के बाद वह जय श्रीराम भी बोलेंगे।

सभी सीटों पर जीती भाजपा : राजवीर

भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि भीड़ देखकर लग रहा है कि भाजपा चारों सीटों पर आज ही जीत गई। प्रत्याशी अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, एटा सदर विपिन डेविड वर्मा और मारहरा वीरेंद्र लोधी ने भी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed