फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over halting a train; four RPF personnel suspended for knocking down and beating the Station Deputy Superintendent.

Agra News: ट्रेन रुकवाने पर विवाद, स्टेशन उपाधीक्षक काे गिराकर पीटने पर चार आरपीएफ कर्मी निलंबित

Mon, 13 Jul 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dispute over halting a train; four RPF personnel suspended for knocking down and beating the Station Deputy Superintendent.
स्टेशन उपाधीक्षक की पिटाई करते आरपीएफ कर्मी
आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने स्टेशन उपाधीक्षक (डीएसएस) को ट्रेन रुकवाने के विवाद में जमकर पीटा। पीटने के बाद डीएसएस को घसीटते हुए आरपीएफ पोस्ट पर ले गए। इस बीच सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों और यात्रियों के हंगामे के बाद दो एएसआई समेत चार आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, देर रात जीआरपी ने डीएसएस की तहरीर पर आरोपी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह की है। अमृतसर से विशाखापत्तनम जा रही ट्रेन संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 10:51 बजे आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आकर रुकी। इसी दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहीं लुधियाना की महिला यात्री रंजीता राव पेठा खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरीं। खुले पैसे मिलने में देरी होने के कारण ट्रेन चलने लगी। ड्यूटी पर मौजूद डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर ने महिला को घबराहट में दौड़ते देखा तो तुरंत गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवा दी, जिससे महिला सुरक्षित सवार हो सके।
विज्ञापन

तभी मौके पर पहुंचे आरपीएफ के एएसआई और कांस्टेबलों ने इसे चेन पुलिंग का मामला समझ लिया। उन्होंने महिला यात्री और उनके साथ मौजूद आशीष कुमार को ट्रेन में चढ़ने से रोकते हुए उनपर एक हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। महिला का आरोप है कि आरपीएफ जवानों ने उनसे पैसे तो ले लिए लेकिन कोई रसीद नहीं दी। इस बीच डीएसएस ने हस्तक्षेप कर बताया कि ट्रेन चेन पुलिंग से नहीं बल्कि उनके निर्देश पर मानवीय आधार पर रोकी गई है, तो सुरक्षाकर्मी उनसे उलझ गए। विवाद बढ़ने पर कर्मियों ने डीएसएस को प्लेटफॉर्म पर ही पिटाई लगाई। इसके बाद घसीटते हुए आरपीएफ पोस्ट ले गए और वहां भी हाथापाई की। घटनाक्रम से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और हीराकुंड एक्सप्रेस भी कुछ देर स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरपीएफ कर्मी टस से मस नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मामला बढ़ने पर आरपीएफ के एएसआई मेघराज मीणा व बालकिशन और कांस्टेबल जितेंद्र व बदन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच के लिए एएससी आगरा कैंट, एडीईई और एओएम की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। उधर, जीआरपी ने चारों निलंबित कर्मियों सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 151(2), 115(2), 351(2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित डीएसएस के बयान, सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

स्टेशन उपाधीक्षक की पिटाई करते आरपीएफ कर्मी

स्टेशन उपाधीक्षक की पिटाई करते आरपीएफ कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed