फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैकेनिक की माैत पर हंगामा: मारपीट और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पुलिस से नोकझोंक; छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव

Sun, 12 Jul 2026 04:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 12 Jul 2026 04:10 PM IST
सार

यूपी के आगरा में मशीन मैकेनिक की माैत पर बवाल हो गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। छह घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा। इस दाैरान परिजन की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन
Mechanic dies in Agra family creates ruckus protests for six hours
मृतक का फाइल फोटो और घटना से परिजन में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग में रविवार को बीसी (उधारी) के रुपये मांगने गए मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजन ने क्षेत्र के एक रसूखदार व्यक्ति पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने और करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि वारदात के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया गया। आक्रोशित परिजनों ने करीब छह घंटे तक शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। 




 
Mechanic dies in Agra family creates ruckus protests for six hours
परिजन ने किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के बेटे आकाश शर्मा ने बताया कि उनके पिता दिनेश शर्मा (55) खराद और लेथ मशीन की मरम्मत का कार्य करते थे। परिवार के अनुसार दिनेश ने क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति को उधारी के करीब डेढ़ लाख रुपये दिए थे। रविवार सुबह वह रुपये मांगने उसके घर गए थे। परिजन का आरोप है कि रुपये मांगने पर दिनेश को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि इसके बाद उन्हें करंट लगाया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

 
Mechanic dies in Agra family creates ruckus protests for six hours
पुलिस से हुई नोकझोंक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के बेटे आकाश को फोन कर कहा कि 'तुम्हारे पापा को उल्टी हो गई है, जल्दी आ जाओ।' जब आकाश मौके पर पहुंचा तो पिता मृत पड़े थे। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी पक्ष ने शव को घर के बाहर फेंक दिया। यह देखकर परिवार और मोहल्ले के लोग भड़क गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mechanic dies in Agra family creates ruckus protests for six hours
माैके पर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक की पत्नी मंजू शर्मा शव से लिपटकर बिलखती रहीं। बेटे-बेटियां आरोपी को बाहर निकालने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन ने शव उठाने से इनकार कर दिया।

 
विज्ञापन
Mechanic dies in Agra family creates ruckus protests for six hours
आगरा में मैकेनिक की माैत पर हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब छह घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा। एंबुलेंस को भी रोक दिया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर सुरक्षा घेरा बना दिया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। काफी समझाने-बुझाने के बाद दोपहर में पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

ये भी पढ़ें-स्टेशन पर बवाल: आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मी भिड़े, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को पीटा, घसीटते हुए ले गए थाने; VIDEO
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed